Friday, August 14, 2026
Home » Blog » BSP में दीवार फांदकर 160 किलो कॉपर वायर चोरी, दो युवक गिरफ्तार

BSP में दीवार फांदकर 160 किलो कॉपर वायर चोरी, दो युवक गिरफ्तार

CISF ने एक आरोपी को कॉपर वायर के साथ रंगे हाथों पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
BSP में दीवार फांदकर 160 किलो कॉपर वायर चोरी, दो युवक गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. 160 kg of copper wire stolen from Bhilai Steel Plant भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले 2 आरोपियों को भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर सहित 47 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 स्थित कोक ओवन क्षेत्र से 160 किलो कॉपर वायर चोरी कर ले जाने के दौरान जवानों ने आरोपियों को पकड़ा था। सीआईएसएफ टीम की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विवेचना की गई।

यह है पूरा मामला

13 अगस्त को सीआईएसएफ इकाई बीएसपी ने भिलाई भट्ठी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीआईएसएफ ने बताया कि 12 अगस्त की रात्रि लगभग 11 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र में गैलरी से लगभग 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है। चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ टीम द्वारा चोरी के सामान सहित आरोपी लोकराम ध्रुव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर स्क्रैप चोरी करना बताया गया। सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस ने जोरातराई में दी दबिश

जांच के दौरान थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर आरोपी घनश्याम मण्डावी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती लगभग 40,000 रुपये एवं एक स्मार्ट मोबाइल फोन कीमती लगभग 7,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 47,000 रुपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. लोकराम ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. घनश्याम मण्डावी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाजार चौक, देवांगन पारा, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 160 किलो कॉपर वायर, कीमती लगभग 40,000 रुपये।
2. 1 स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 7,000 रुपये।
कुल जुमला कीमत : 47,000 रुपये।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह एवं जय नारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like