Saturday, August 15, 2026
Home » Blog » 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान रहने की जरूरत

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान रहने की जरूरत

लाल किले से 75 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, महिला आरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य पर दिया जोर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान रहने की जरूरत

CG Prime News@दिल्ली.PM Modi Independence Day Speech 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। करीब 75 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद, युवा शक्ति, महिला आरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हथियारबंद नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन समाज को भटकाने वाली विचारधाराओं के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

‘दिमागी नक्सल’ को पहचानने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया था और कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर सामने आई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सल चले गए हैं, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ मौके की तलाश में हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने की जरूरत है।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान रहने की जरूरत

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान रहने की जरूरत


युवाओं पर PM मोदी का खास फोकस

प्रधानमंत्री के भाषण में युवाओं का खास तौर पर उल्लेख रहा। उन्होंने अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने की घोषणा की। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की भी बात कही।

महिला आरक्षण लागू करने पर जोर

PM मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की बात दोहराई। उन्होंने राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि महिलाओं को नीति निर्माण में पर्याप्त भागीदारी मिलनी चाहिए।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए काम करने की शैली और सोच में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले कई दशकों में नहीं हो पाए, उन्हें आने वाले वर्षों में तेजी से पूरा करना होगा।

आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक बदलाव

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं चलना चाहिए। भारत को अपनी क्षमताओं और संसाधनों को मजबूत करते हुए अपने हितों की सुरक्षा खुद करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत में लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान हुआ। समारोह में 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

You may also like