Home » Blog » समाधान सेल की सूचना पर शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाधान सेल की सूचना पर शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्राम सेल में रंगे हाथों पकड़ा गया, 96 पाव देशी शराब जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय भवन, जहां कर्मचारियों की पदोन्नति एवं भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया संचालित हो रही है

समाधान सेल से मिली सूचना पर कार्रवाई

बलौदाबाजार. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजन शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले में प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफलता पा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं।

आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया

दिनांक 29 जनवरी 2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल पुलिस टीम ने ग्राम सेल में घेराबंदी कर शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी खोलबहरा साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम सेल, थाना कसडोल से ₹7680 कीमत मूल्य का 96 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में पेश

आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

समाधान सेल की सफलता

“समाधान सेल” के माध्यम से पुलिस लगातार आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर रही है और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में कामयाबी हासिल कर रही है।

You may also like