समाधान सेल से मिली सूचना पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफलता पा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार
दिनांक 30 जनवरी 2026 को समाधान सेल में सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरा, जिला महासमुंद के रहने वाले दो आरोपी कबाड़ बीनने/बेचने के अपने चार पहिया वाहन में धारदार चाकू रखकर बया क्षेत्र में घूम रहे हैं।
सूचना पर चौकी बया पुलिस टीम ने ग्राम बया में बया से ग्राम नरधा जाने वाले तिराहे पर घेराबंदी कर 2 आरोपी रामसाय देवार, उम्र 27 वर्ष, और आकाश देवार, उम्र 25 वर्ष, को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक चाकू, नगदी ₹5000, एक मोबाइल और टाटा एस वाहन क्र. CG06 GX 0354 जप्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध चौकी बया में अपराध क्र. 10/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
समाधान सेल की सफलता
“समाधान सेल” के माध्यम से पुलिस लगातार आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर रही है और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त कर रही है।
आरोपियों का विवरण:
-
रामसाय देवार, उम्र 27 साल, निवासी पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद
-
आकाश देवार, उम्र 25 साल, निवासी पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद
