Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » जमानत पर रिहा होते ही रची हत्या की साजिश, दुर्ग में अधेड़ को उतारा मौत के घाट, दस आरोपी गिरफ्तार

जमानत पर रिहा होते ही रची हत्या की साजिश, दुर्ग में अधेड़ को उतारा मौत के घाट, दस आरोपी गिरफ्तार

मृतक सोना-चांदी और ब्याज पर रुपए देने का काम करता था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Businessman murdered in Durg, ten accused arrested दुर्ग के शीतला नगर में ब्याज के पैसे के लेन-देन में अधेड़ शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी दादू सोनी एक दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचा था। अगले दिन अपने साथियों के साथ मिलकर उसने वी. संतोष की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक वेदुरवाडा संतोष आचारी की पत्नी वी. रानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की है। पुलिस ने बताया कि मृतक सोना-चांदी और ब्याज पर रुपए देने का काम करता था।

मृतक की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रुपए दिया था। जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। 7 नवंबर को करीब 3-4 बजे पीडि़त के पति ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने की बात पर विवाद हो गया है। दादू सोनी का लड़का अपने साथी को लेकर इसी बात को लेकर वाद विवाद किया है।

अस्पताल से फोन आया

मृतक की पत्नी ने बताया कि 8 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे अस्पताल से फोन आया कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रंमांक 567/2025 धारा 103(1),331(8),111(2)(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी दादू सोनी एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वी. संतोष आचारी से पैसे की लेन देन की बात को लेकर काफी दिनों से उसके साथ विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। 7 नवंबर को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था।

एकराय होकर किया हमला

इसी बात को लेकर इसका पुत्र तरूण सोनी काफी गुस्सा होकर अपने दोस्त अनिल यादव, मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू, धन्नू सेन, अर्पित शर्मा, वी शिवा को बुलाया और ये चैतराम सोनी सभी एक राय होकर सभी ने संतोष आचार्य की हत्या करने की नियत से उसके घर के दरवाजा को तोड़ दिया। अपने अपने पास रखे डंडा और हाथ मुक्का से मारपीट किया। जो अचेत होने से मरा हुआ समझ कर ये सभी वहां से भाग गए। आरोपियों से घटना प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू निवासी ब्राम्हण पारा, दुर्ग
2. मनीष सोनी, सदर बाजार दुर्ग
3. तरूण सोनी सदर बाजार, दुर्ग
4. शिवा सोनी, गौरी पारा दुर्ग
5. अनिल कुमार यादव वार्ड न. 5 दुर्ग
6. हीरा सोनी, सदर बाजार दुर्ग
7. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी, वार्ड न. 6 दुर्ग
8. राहुल ढीमर, ढीमर पारा, दुर्ग
9. घनश्याम ढीमर, दुर्ग
10. योगेश ठाकुर, आपापुरा दुर्ग

You may also like