कांकेर. थाना कोरर में विभिन्न अपराध, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों में जप्त शराब और बिसरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। इसमें 500 लीटर से अधिक देशी और अंग्रेजी शराब तथा 20 वर्ष से अधिक समय से जप्त बिसरा शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के दिशा-निर्देशानुसार यह कार्यवाही संपन्न की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना कोरर में हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना एवं अन्य हादसों में मृत्यु के मामलों में जांच के दौरान बिसरा जप्त किया जाता है। इसे मामला न्यायालय में विचाराधीन रहते तक सुरक्षा हेतु रखा जाता है। अब विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने पर नष्ट किया गया।
नायब तहसीलदार श्रीमती योगिता भेड़िया, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र गुप्ता और आबकारी उप निरीक्षक पुरूषोत्तम साकार की उपस्थिति में जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब और बिसरा का नष्टिकरण किया गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्यवाही में थाना कोरर के निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, सउनि0 छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक योगेश मण्डावी, तिरथ गंधर्व, गंभीर पाण्डे, आरक्षक मनोज साहू, लल्लीराम मण्डावी, केतन ठाकुर और अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक राखेचा ने कहा कि इस प्रकार के नष्टिकरण से कानून के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है और अवैध शराब व मृतक अवशेषों का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित होता है।
