CG Prime News@बिलासपुर. Law Student Commits Suicide in Bilaspur बिलासपुर में लॉ सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। जहां किराए के मकान में छात्रा दृष्टि गुप्ता (20) वर्ष की लाश मिली। वह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। 14 अप्रैल की सुबह रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
पिता ने लगाई थी फटकार
इस मामले में कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोसले ने बताया कि, घटना की जानकारी उसके परिजन को दी गई है। इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दृष्टि गुस्से वाले स्वभाव की थी। उसके पिता ने पढ़ाई की बात पर उसे फटकार भी लगाई थी। माना जा रहा है कि उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।
दोस्त बोले-परिजन बना रहे थे शादी के लिए दबाव
पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। दोस्तों के अनुसार परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि दृष्टि गुप्ता (20) रायगढ़ की रहने वाली है। बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले 2 साल से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार (13 अप्रैल) को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बात हुई थी। जिसके बाद दोस्तों के साथ घूमने चली गई। रात भर छात्रा अपने दोस्तों के साथ थी।
कमरे का दरवाजा बंद मिला
मंगलवार (14 अप्रैल) को सुबह घर लौटी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके पिता संजय गुप्ता से फोन बात हुई थी। उन्होंने पढ़ाई को लेकर दृष्टि को फटकार लगाई। छात्रा अपने कमरे का दरवाजा बंद कर ली, उसके बाद दरवाजा नहीं खुला। बाद में आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।
पंखे पर लटकी मिली
इसके बाद छात्राओं ने घटना की जानकारी रूम ऑनर को दी। साथ ही इस घटना की सूचना कोनी थाने में दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। इस दौरान अंदर कमरे में दृष्टि की लाश पंखे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस
शव का पंचनामा कार्रवाई के दौरान उसके साथ पढऩे वाले छात्र मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उसके परिजन शादी को लेकर दबाव बना रहे थे। दृष्टि शादी करने से मना कर रही थी। एक छात्र ने बताया कि दृष्टि रात में दोस्त के साथ थी और सुबह घर लौटी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
