Home » Blog » पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका, 18 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, CM ने जताया दु:ख

पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका, 18 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, CM ने जताया दु:ख

5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. 18 killed in Andhra Pradesh firecracker factory blast आंध्र प्रदेश के एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भयंकर ब्लास्ट हो गया है। जिसकी जद में आकर 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव की है। जहां पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

cg prime news

पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका, 18 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, सीएम ने जताया दु:ख

सीएम नायडू ने जताया दु:ख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

स्थानीय लोगों ने से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।

 

You may also like