Sunday, August 9, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से जमकर बवाल

छत्तीसगढ़ में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से जमकर बवाल

क्रिश्चियन फोरम का पदाधिकारी अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से जमकर बवाल

CG Prime News@रायपुर. Objectionable post about Lord Shiva in Raipur  सावन के महीने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल मच गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले क्रिश्चियन फोरम (Christian Forum) के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से जमकर बवाल

छत्तीसगढ़ में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट से जमकर बवाल

भाजपा और बजरंग दल ने किया था घेराव

भगवान शिव पर की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुक्रवार को विवाद गहरा गया। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत की और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।


हिंदू आस्था का अपमान

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, कि विदेशी फंड के दम पर अरुण पन्नालाल हिंदू आस्था का अपमान कर रहे है। उन्होंने अपने घर में अवैध कब्जा किया है। आरोपी पर ठोस कार्रवाई हो।

यह है पूरा मामला

रायपुर पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पेज (social media page) में हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति ने भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी ने भी आपत्तिजनक कमेंट किया और इसके बाद विवाद बढ़ा। भाजपा और हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया में कमेंट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट

भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।

 

You may also like