CG Prime News@भिलाई. Heroin worth ₹14 lakh seized from a woman’s house in Khursipar. नशे के खिलाफ दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपए से ज्यादा के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला, दो पुरुष और दो अपचारी बालकों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने
70.460 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि जोन क्रमांक 3, जीरो स्ट्रीट स्थित मकान में रेड कार्रवाई की गई थी। आरोपियों से 2,35,100 रुपए कैश, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया है।
सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खुर्सीपार जोन क्रमांक 3, जीरो स्ट्रीट में स्थित एक मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर मौके पर उपस्थित महिला भागने का प्रयास करने लगी। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर मिला मादक पदार्थ
मौके पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ हेरोइन, नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 70.460 ग्राम है। जिसकी अनुमानित कीमत 14,09,200 रुपए है।

आरोपियों को किया गिरफ्तार
खुर्सीपार थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 8, 21(ख), 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में तीन वयस्क आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1. जसबीर कौर उर्फ सोनू, उम्र 25 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. नितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
3. तिरकेश निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
4. 2 विधि से संघर्षरत बालक।

जब्त सामग्री
1. मादक पदार्थ हेरोइन – 70.460 ग्राम, अनुमानित कीमत 14,09,200 रुपए
2. नगदी रकम -2,35,100 रुपए
3. सोने के आभूषण- 19, वजन लगभग 71.35 ग्राम, अनुमानित कीमत 9,65,000 रुपए
4. चांदी के आभूषण एवं बर्तन, अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपए
5. मोबाइल फोन – 8, अनुमानित कीमत 1,30,000 रुपए
6. इलेक्ट्रॉनिक तराजू- एक, अनुमानित कीमत 3,000 रुपए
।
