Saturday, September 19, 2026
Home » Blog » IIT बॉम्बे में सेकेंड इयर के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन

IIT बॉम्बे में सेकेंड इयर के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन

सेकेंड ईयर के साहिल वाकोडे की हॉस्टल कमरे में मौत, IIT बॉम्बे ने कहा- कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
IIT बॉम्बे में सेकेंड इयर के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन

CG Prime News@मुंबई. IIT Bombay student suicide IIT बॉम्बे में शुक्रवार शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ाई कर रहा था और महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। संस्थान के मुताबिक, परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बाद उसे विभागीय स्तर पर समझाया गया था। कुछ घंटे बाद वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परीक्षा के दौरान मोबाइल और ChatGPT का मामला

IIT बॉम्बे के अनुसार, परीक्षा के दौरान साहिल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। संस्थान ने बताया कि उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर ChatGPT पर अपलोड कर उत्तर हासिल करने की कोशिश की थी। परीक्षा शाम करीब 4 बजे समाप्त होने के बाद वह हॉस्टल लौट गया। संस्थान का कहना है कि इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने उससे बातचीत की और उसे समझाया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक, उस समय उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और उसे भरोसा दिलाया गया था कि इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

IIT बॉम्बे में सेकेंड इयर के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन

IIT बॉम्बे में सेकेंड इयर के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन


400 से ज्यादा छात्रों ने किया प्रदर्शन

छात्र की मौत की जानकारी सामने आने के बाद कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। रिपोर्टों के अनुसार, 400 से अधिक छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम पर पारदर्शिता की मांग की। छात्रों की ओर से कुछ अन्य दावे भी सामने आए हैं, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, IIT बॉम्बे अपने आधिकारिक बयान में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं किए जाने की बात कह रहा है।

मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

प्रदर्शन के बीच IIT बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई। संस्थान ने साहिल की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि उसके दोस्तों, सहपाठियों और फैकल्टी को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। मौत की परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

IIT कैंपस में छात्र आत्महत्या के आंकड़े

यह घटना IIT बॉम्बे में हाल के महीनों में छात्र की आत्महत्या का तीसरा रिपोर्टेड मामला बताई जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भी IITs में छात्र आत्महत्या के मामले चिंता का विषय रहे हैं। RTI से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 2021 से 2025 के बीच देश के विभिन्न IITs में कुल 65 छात्रों की आत्महत्या दर्ज हुई। इनमें 2025 में 15 मामले सामने आए थे। इसी अवधि में IIT खड़गपुर में 11 मामले दर्ज हुए, जो संस्थानों में सबसे अधिक थे। RTI IIT कानपुर के पूर्व छात्र धीरज सिंह ने दाखिल की थी।

You may also like