Home » Blog » विद्युत कर्मियों ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विद्युत कर्मियों ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग में आयोजित श्रद्धांजलि सभा

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग क्षेत्रीय मुख्यालय में विद्युत कर्मियों द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिकारी और कर्मचारी

अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा

दुर्ग | 30 जनवरी 2026 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में विद्युतकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले विभूतियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में विभाग के अन्य कार्यालयों में भी अमर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, ईसीजीआरएफ अध्यक्ष पी.वी. सजीव, उप महा प्रबंधक वित्त एवं लेखा वाय कोसरिया, अधीक्षण अभियंता आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी दीपक कुमार डुम्भरे, कार्यपालन अभियंता ममता कश्यप सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like