Sunday, May 17, 2026
Home » Blog » दुर्ग पुलिस ने दो दिन से घर में घायल बंद 80 साल की बुजुर्ग महिला का किया रेस्क्यू

दुर्ग पुलिस ने दो दिन से घर में घायल बंद 80 साल की बुजुर्ग महिला का किया रेस्क्यू

पेश की मानवता की अनोखी मिसाल, जवान ने धोए वृद्धा के बाल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police Rescues 80-Year-Old Woman दुर्ग पुलिस ने मानवता की अनोखी पेश करते हुए दो दिन से घर के अंदर घायल पड़ी बुजुर्ग महिला का न सिर्फ रेस्क्यू किया बल्कि उनका उपचार भी कराया। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने डायल 112 के सिपाही और ड्राइवर को बुजुर्ग महिला की मदद के लिए ईनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जमीन पर गिरी पड़ी थी वृद्धा

उतई थाना पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को 4.22 बजे थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपोटी से डायल-112 में इवेंट आईडी 317581 प्राप्त हुआ। जिसमें सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग महिला घर में गिरकर घायल हो गई है। सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पाया गया कि लगभग 80 वर्ष की महिला अपने घर के अंदर पिछले दो दिनों से जमीन पर गिरी हुई थी। वह गंभीर रूप से घायल थी।

पुलिस जवान ने बुजुर्ग महिला के धोए बाल

पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्ग वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाला। गंदगी में सनी वृद्धा की पुलिस जवान ने साफ-सफाई कर प्राथमिक सहायता दी। बिना विलंब किए शासकीय अस्पताल उतई पहुंचाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को उपचार के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा है। महिला के साथ उसका पुत्र उपस्थित है, जो मानसिक रूप से कमजोर है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास रहने वाले बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 सेवा का उपयोग करें। जिससे समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

You may also like