Home » Blog » डीआईजी जशपुर ने रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया

डीआईजी जशपुर ने रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया

परिवहन, परेड और कर्मचारियों की समीक्षा, समस्याओं का त्वरित समाधान।

by cgprimenews.com
0 comments
डीआईजी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करते हुए।

जशपुरनगर. डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने आज रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की सलामी ली और परेड में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्न आउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कारित भी किया गया। इस निरीक्षण पर 134 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

वाहन शाखा और रख-रखाव निरीक्षण

परेड के बाद डीआईजी जशपुर ने रक्षित केंद्र की वाहन शाखा का निरीक्षण किया। शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, लॉग बुक और रख-रखाव का जायजा लिया गया। वाहन चालकों को सुरक्षित और सही ढंग से वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए।

दरबार और कर्मचारियों से संवाद

निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र के सभा कक्ष में दरबार आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याएं सुनी गई और उनका त्वरित समाधान किया गया। डॉ. लाल उमेद सिंह ने कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने, साफ-सफाई बनाए रखने, स्वास्थ्य पर ध्यान देने, फिट रहने और नशे से दूर रहने के निर्देश दिए। साथ ही, कर्मचारियों को कंप्यूटर और वाहन संचालन प्रशिक्षण प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

उपस्थित अधिकारी

इस निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डीएसपी अजाक भावेश कुमार समरथ, डीएसपी मुख्यालय आशा तिर्की और रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like