दुर्ग/बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर एक विशेष ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आम नागरिकों में ऊर्जा संरक्षण, अक्षय ऊर्जा और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ध्यान रहे कि 31 जनवरी पेटिंग जमा करने की अंतिम तिथि है।
प्रतियोगिता के विषय और नियम
प्रतिभागी अपनी पेंटिंग निम्न विषयों में से किसी एक पर बना सकते हैं:
-
अक्षय ऊर्जा स्रोत (Renewable Energy Sources)
-
ऊर्जा संरक्षण (Energy Conservation)
-
विद्युत सुरक्षा (Electrical Safety)
यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए खुली है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे कागज, रंग और ब्रश स्वयं उपलब्ध कराने होंगे।
पेंटिंग जमा करने की प्रक्रिया
-
दुर्ग जिले: सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर नाका – वरिष्ठ कल्याण अधिकारी दीपक कुमार डूम्भरे (मोबाइल: 9300903159)
-
बेमेतरा जिले: कार्यपालन अभियंता कार्यालय – सहायक अभियंता पूनम महिलांगे (मोबाइल: 7987976347)
-
बालोद जिले: कार्यपालन अभियंता कार्यालय – सहायक अभियंता पी.आर. ठाकुर (मोबाइल: 8085518233)
अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिता के समापन पर विशेषज्ञ समिति द्वारा उत्कृष्ट पेंटिंग्स का चयन किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन पर सूचित किया जाएगा।
पदाधिकारी संदेश
CSPDCL ने इस रचनात्मक पहल के माध्यम से जनता में बिजली बचाने और सुरक्षा के संदेश को फैलाने की अपील की है। अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है।
