Home » Blog » रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू, नॉर्थ जोन का गठन

रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू, नॉर्थ जोन का गठन

तीन जोन में बंटा रायपुर शहर, नॉर्थ जोन की कमान मयंक गुर्जर को

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर

रायपुर। दिनांक 23 जनवरी 2026 से रायपुर शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत राजधानी रायपुर को तीन प्रशासनिक जोन—रायपुर मध्य जोन, रायपुर नॉर्थ जोन और रायपुर वेस्ट जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग पुलिस उपायुक्त की नियुक्ति की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, त्वरित और जवाबदेह बनाया जा सके।

रायपुर नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी मयंक गुर्जर को

रायपुर नॉर्थ जोन का प्रभार पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) को सौंपा गया है। उनके आदेशानुसार कार्यालय पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) की स्थापना पुराना पुलिस मुख्यालय, सिविल लाइन, जिला रायपुर में की गई है। इस कार्यालय से नॉर्थ जोन अंतर्गत पुलिस प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा।

नॉर्थ जोन की प्रशासनिक संरचना तय

नॉर्थ जोन के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के रूप में आकाश मरकाम को पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) की जिम्मेदारी पूर्णिमा लामा को दी गई है, जिनके अंतर्गत खमतराई, उरला (नगर निगम क्षेत्र) एवं गुढ़ियारी थाना क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) के अधीन पण्डरी एवं खम्हारडीह थाना क्षेत्र कार्य करेंगे।

नागरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर होगा फोकस

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से रायपुर नॉर्थ जोन में अपराध नियंत्रण, त्वरित निर्णय, बेहतर निगरानी और नागरिक-पुलिस समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को तेज़ और पारदर्शी पुलिस सेवाएं मिलें तथा शहरी कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

You may also like