Sunday, July 5, 2026
Home » Blog » सिटी कोतवाली दुर्ग: कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली दुर्ग: कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में भांजे पर किया हमला, आरोपी से धारदार कटर जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा धारदार कटर के साथ गिरफ्तार आरोपी

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

दुर्ग | थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने हत्या करने की नीयत से धारदार कटर से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पारिवारिक विवाद के चलते हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बहन के घर रह रही थी प्रार्थिया

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया गैदी बंजारे पति दुर्गा बंजारे, उम्र 49 वर्ष, निवासी यादव चौक, पानी टंकी के पास गोंदिया (महाराष्ट्र), वर्तमान निवास मिलपारा डिपरापारा दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी बहन के घर रह रही थी।

रात में घर पहुंचकर की मारपीट

दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे प्रार्थिया का पति दुर्गा बंजारे अपने भांजे धनराज के साथ प्रार्थिया की बहन के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी।

बीच-बचाव करने आए युवक पर किया जानलेवा हमला

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए भांजा धनराज पर आरोपी ने हत्या करने की नीयत से धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी गिरफ्तार, कटर जब्त

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गा बंजारे पिता फेरहा बंजारे उम्र 54 वर्ष को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त धारदार कटर को उसके कब्जे से जब्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव, आरक्षक सुरेश जायसवाल, आरक्षक केशव कुमार एवं आरक्षक कमलकांत अंगूरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का विवरण एवं जप्ती:

क्रम आरोपी का नाम जप्त सामग्री
01 दुर्गा बंजारे पिता फेरहा बंजारे, उम्र 54 वर्ष, निवासी यादव चौक, गोंदिया (महाराष्ट्र), हाल मिलपारा डिपरापारा दुर्ग धारदार कटर

You may also like