CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Friday, July 3, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
मोहन नगर क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद कुएं से शव निकालती एसडीआरएफ टीम।
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गन्यूजफीचरभोपाललेटेस्ट

दुर्ग में युवक की हत्या कर गहरे कुएं में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com June 19, 2026
written by cgprimenews.com

मोहन नगर में युवक की हत्या: पत्थर से सिर कुचलकर 30 फीट गहरे कुएं में फेंका शव

भिलाई। Youth murdered in Durg and body dumped in deep well; three accused arrested. दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को लगभग 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेः भिलाई में पहली बार होगा भव्य फिल्म फेस्टिवल, अनुराग बसु सहित बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां करेंगी युवाओं से संवाद

मृतक की पहचान यशवंत सारथी के रूप में

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी यशवंत सारथी उर्फ टिंगू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यशवंत और आरोपियों के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक पर हमला कर दिया।

पहले हमला, फिर पत्थर से कुचलकर हत्या

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले यशवंत पर किसी नुकीली वस्तु से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से शव को सुनसान इलाके में स्थित एक गहरे कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए।

जांच के दौरान खुला हत्या का राज

युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में हत्या की पूरी घटना सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसडीआरएफ ने निकाला शव

इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक कुएं में किसी व्यक्ति के होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और कई घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब बनाई गई और क्या इस वारदात में अन्य लोगों की भी कोई भूमिका रही है।

June 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में आयोजित रूंगोत्सव फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल का पोस्टर, जिसमें अनुराग बसु, चित्रांशी रावत और अन्य फिल्म हस्तियों की उपस्थिति दर्शाई गई है।
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गफीचरभिलाईराष्ट्रीयलेटेस्ट

भिलाई में पहली बार होगा भव्य फिल्म फेस्टिवल, अनुराग बसु सहित बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां करेंगी युवाओं से संवाद

by cgprimenews.com June 19, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Bhilai to host a grand film festival for the first time; Bollywood stalwarts, including Anurag Basu, will interact with the youth. भिलाई में पहली बार बड़े स्तर पर फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में 23 से 25 जून तक आयोजित होने वाले ‘रूंगोत्सव फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल’ में बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा जगत की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिल्म निर्माण, अभिनय, पटकथा लेखन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर के अवसरों से परिचित कराना है।

भिलाई में आयोजित रूंगोत्सव फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल का पोस्टर, जिसमें अनुराग बसु, चित्रांशी रावत और अन्य फिल्म हस्तियों की उपस्थिति दर्शाई गई है।

रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल में शामिल होने वाली बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की हस्तियां।

यह भी पढ़ेः मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

अनुराग बसु होंगे मुख्य आकर्षण

फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग बसु का विशेष सत्र रहेगा। ‘बर्फी’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘गैंगस्टर’, ‘मर्डर’, ‘जग्गा जासूस’ और ‘लूडो’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक अनुराग बसु 24 जून को विद्यार्थियों और युवा फिल्म प्रेमियों से संवाद करेंगे। वे अपने करियर के अनुभव, फिल्म निर्माण की प्रक्रिया और सफलता के पीछे की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। प्रतिभागियों को उनसे सीधे सवाल पूछने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म लेखन और अभिनय पर होंगे विशेष सत्र

फेस्टिवल में लेखक एवं निर्देशक अपूर्व धर बड़गियां, निर्देशक विवेक शर्मा, अभिनेत्री चित्रांशी रावत तथा फिल्मकार धुर्वादित्य भगवानानी भी युवाओं को मार्गदर्शन देंगे। अपूर्व धर बड़गियां कहानी लेखन और पटकथा निर्माण की बारीकियों से अवगत कराएंगे, जबकि ‘चक दे इंडिया’ से पहचान बनाने वाली चित्रांशी रावत अभिनय, अनुशासन और कैमरे के सामने आत्मविश्वास बनाए रखने के अनुभव साझा करेंगी।

छात्रों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

आयोजन में प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएंगी। इन फिल्मों का मूल्यांकन फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ करेंगे। उत्कृष्ट फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

रूंगटा यूनिवर्सिटी ने हाल ही में स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया की शुरुआत की है। यहां छात्र फिल्म मेकिंग में बीए, बी-वॉक, डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। संस्थान में आधुनिक फिल्म स्टूडियो, सिनेमेटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग की सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिल सके।

अंतिम दिन जुटेंगे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारे

फेस्टिवल के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के प्रमुख कलाकार और फिल्मकार अनुज शर्मा, सतीश जैन, मनोज वर्मा और मनीष मानिकपुरी मंच साझा करेंगे। आयोजन से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों से सीखने का अनूठा अवसर मिलेगा।

June 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले से महज 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची थी। रिसॉर्ट के बाथरूम के पास उसकी संदिग्ध लाश मिलने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल युवती के मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में पहुंची थी युवती

सोमनी पुलिस केअनुसार मृत युवती बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ रायपुर के किसी क्लब में गई थी। उसके बाद लगभग दो से तीन बजे के करीब करीब रायपुर के 3 युवक, लोकल क्षेत्र के 3 युवक और 2 लड़की कुल आठ लोग मनगटा रिसॉर्ट पहुंचे हुए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिसॉर्ट मालिक अनिल सतवाने ने रिसॉर्ट को किराए पर आशुतोष साहू को दिया था। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती के साथ आए युवकों को उसे संदिग्ध हालत में छोड़कर भागने की भी जानकारी सामने आ रही है।

भिलाई-चरोदा निवासी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती का नाम मुस्कान तिवारी, पिता नागेंद्र तिवारी, उम्र 24 वर्ष है। उसकी पहचान भिलाई चरोदा निवासी के रूप में की गई है। यह भी जानकारी मिली है कि युवती किसी निजी टॉकीज में सुपरवाइजर का काम करती थी। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाफीचरलेटेस्ट

CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दोस्ती और प्यार का झांसा देकर अपनी ही गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो-फोटो इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने युवती से 70 हजार रुपए की डिमांड की थी। युवती की शिकायत के बाद मुख्य आरोपी युवक अकबर खान को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि पीडि़त युवती ने सिटी कोतवाली जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाईं । जांजगीर आकर झांसे में लेकर फोटो-वीडियो बनाए। फिर इंस्टाग्राम पर वायरल करने लगा। मना करने पर आरोपी 70,000 रुपए की मांग करने लगा। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज कराई।

साइबर तकनीकी के माध्यम से बिहार से पकड़ा आरोपी को

पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से जांच कराई। पूर्व में दो स्थानीय आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अकबर खान पैसे न मिलने पर लगातार फोटो-वीडियो वायरल कर रहा था। साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी का बिहार में पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिहार राज्य जाकर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, मोबाइल जब्त

पुलिस टीम ने आरोपी अकबर खान निवासी ग्राम चूरेसर, पोस्ट रामदिरहा, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1. अकबर खान पिता एनुअल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर, जिला रोहतास, बिहार

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

2. प्रेम कुमार सूर्यवंशी पिता तुलसीराम सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाली भाठापारा जांजगीर
3. शिवम भवानी पिता मनहरन भवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्कूल पारा नहर के पास पाली जांजगीर

इस टीम ने आरोपियों को पकड़ा

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक रंजीत कुमार कंवर चौकी प्रभारी नैला, एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव
Lifestyleछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्टव्यापार

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Gold and silver prices fall देश में शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है। इसके साथ ही आसमान की ओर चढ़ रहे सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट जारी है। सोना खरीदने वालों के अच्छी खबर है। 18 जून यानी गुरुवार को भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,988 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 816 रुपए गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया है।

पहले चांदी की कीमतें बढ़ी अब गिरावट जारी

देश में पिछले एक साल से सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 140 दिन में चांदी 1.42 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

27 हजार गिरा सोना का भाव

चांदी की तरह सोना का भाव ऑल टाइम हाई ( all-time high) पर पहुंच गया था। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे। जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 27 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। देश में सोने की कीमत ऑल टाइम हाई होकर अब गिर रही है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुनिया के अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटन

दुनिया के अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. War between the US and Iran ends दुनिया में तेल संकट के बीच एक अच्छी खबर से बाजारों की रौनक लौट आई है। अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार जंग खत्म करने पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MOU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे।

होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोला जाएगा

इस समझौते के तहत ईरान और लेबनान में मिलिट्री एक्शन खत्म किया जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म की जाएगी। इस समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में जेनेवा के पास लूसर्न शहर में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इस पर दस्तखत कर दिए गए।

दुनिया के अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म

दुनिया के अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच जंग खत्म

ट्रम्प ने चिल्लाते हुए कहा डील हो गई

डील पर दस्तखत करने के बाद ट्रम्प वर्साय पैलेस से बाहर आए। इस दौरान किसी रिपोर्टर ने उनसे पीस डील को लेकर पूछा, तो उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘डील साइन हो गई है। ट्रम्प के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक दस्तखत किए। समझौते का ऐलान भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5:30 बजे किया गया। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।

अमेरिका की चेतावनी- नाकेबंदी फिर लगेगी

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अगर ईरान अमेरिका के साथ हुए समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है और उस पर कड़ी नौसैनिक नाकेबंदी दोबारा लगा सकता है। नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा, “राष्ट्रपति पहले ही साफ कर चुके हैं कि बातचीत के दौरान अगर ईरान अपने वादे पूरे नहीं करता, तो हम दोबारा कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार रहेंगे।”

तेल की कीमतों में गिरावट

दुनिया में तेल की कीमत तय करने वाला ब्रेंट क्रूड पिछले तीन दिनों से 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड करीब 2% गिरकर 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जंग के दौरान इसकी कीमत 114.44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। यानी अब यह उस स्तर से करीब 35 डॉलर सस्ता हो चुका है। अमेरिका का WTI कच्चा तेल भी गिरकर करीब 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो तीन महीने का सबसे निचला स्तर है।

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जशपुर में 30 हजार रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरफीचरलेटेस्ट

जशपुर में 30 हजार रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जशपुर. SDO arrested while accepting a bribe of 30,000 in Jashpur छत्तीसगढ़ में घूसखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जशपुर में एक और घूसखोर अधिकारी को एसीबी (ACB) ने रंगे हाथ पकड़ा है। यहां एसडीओ (SDO) को 30 हजार रिश्वत लेते हुए एसीबी (ACB) ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कपरोल में एसडीओ संजय दिवाकर ने मनरेगा का काम पूरा होने के बाद 6 महीने तक पेमेंट रोक दिया। फिर उस प्रोसेस को आगे बढ़ाने के एवज में पूर्व उपसरपंच से 70 हजार रिश्वत की डिमांड की थी।

घर में मंगाया रिश्वत की रकम

पूर्व उपसरपंच ने पहले ही इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी। एसडीओ ग्राम मधुबन टोली का रहने वाला है। बुधवार (17 जून) को पूर्व उपसरपंच 50 हजार देने घर पहुंचा था, तभी घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पहले दिया 50 हजार रुपए

पूर्व उपसरपंच का आरोप है कि काम की जांच पूरी कराने के लिए उन्हें 50 हजार रुपए देने पड़े। इसके बाद जांच की प्रक्रिया तो पूरी हो गई, लेकिन भुगतान से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं फिर अटक गईं। भुगतान जारी कराने के नाम पर प्रभारी एसडीओ ने दोबारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी।

शिकायत के बाद किया ट्रैप

बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पूर्व उपसरपंच ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत की। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद एसीबी ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हुई रिश्वत की रकम

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। एसीबी ने संजय दिवाकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है।

6 महीने तक फाइल रोकी

शिकायत के अनुसार निर्माण कार्य की जांच और पेमेंट प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए एसडीओ संजय दिवाकर ने शुरुआत में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने करीब 6 महीने तक फाइल को जानबूझकर रोके रखा। बाद में जब शिकायतकर्ता ने फिर संपर्क किया, तो कथित तौर पर रिश्वत की मांग घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई।

 

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, रेलवे लाइन के किनारे चार अवैध दुकानों को ढहाया
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, रेलवे लाइन के किनारे चार अवैध दुकानों को ढहाया

by Dakshi Sahu Rao June 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg Municipal Corporation used bulldozer against illegal encroachments. दुर्ग जिले में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ साय सरकार का बुलडोजर चला है। दुर्ग नगर निगम ने गुरुवार सुबह अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध दुकानों को ढहा दिया। बोरसी भाठा क्षेत्र में दुर्ग-बालोद रेलवे लाइन किनारे हाईकोर्ट के आदेश के पालन में चार दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

एसडीएम कोर्ट ने अपील कर दी थी खारिज

दुर्ग नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम कोर्ट में अपील खारिज होने के बाद संभव हुई। पहले एसडीएम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ प्रभावित पक्षों ने अपील दायर की थी। लगभग एक सप्ताह पहले एसडीएम न्यायालय ने इन अपीलों को खारिज कर दिया।

दुर्ग में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, रेलवे लाइन के किनारे चार अवैध दुकानों को ढहाया

दुर्ग में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, रेलवे लाइन के किनारे चार अवैध दुकानों को ढहाया

37 निर्माण हटाने का आदेश

अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट ने कुल 37 दुकानों और मकानों को हटाने का आदेश दिया था। हालांकि, इनमें से 33 प्रभावित पक्षों ने न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया है। इस कारण फिलहाल उन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी।

नोटिस चस्पा किया फिर की कार्रवाई

कार्रवाई शुरू करने से पहले नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण स्थलों पर नोटिस चस्पा किए। इसके बाद जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कर अवैध निर्माणों को हटाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है।

भारी पुलिस बल तैनात

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुबह करीब 5 बजे से ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम कार्यालय के अधिकारी और तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बिना स्टे वाले पर कार्रवाई

चार ऐसे निर्माण थे जिनके पास किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं था। इसी वजह से नगर निगम ने उन्हीं चार दुकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। बाकी मामलों में न्यायालय के आगामी निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

June 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

जामुल में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, हथियार लेकर घर में घुसे 8 लोग

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने एक पुराने विवाद को लेकर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों में तीन अपचारी बालक भी शामिल है।

पीड़िता की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस

पुलिस ने बताया कि रूखमणी मारकण्डेय निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया कि 16 जून को रात्रि लगभग 8 बजे पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर मोहल्ले के रहने वाले हर्ष साहू, दिनेश साहू उर्फ दीनू, विजय यादव उर्फ करण यादव, परिचय उर्फ गुलशन, मोह. आसिफ एवं अन्य साथियों ने संतु मारकण्डेय, सतीश मारकण्डेय एवं दीपक साहू के साथ गाली-गलौज किया। डंडा और धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

पुलिस ने किया अपराध दर्ज

रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. हर्ष साहू उर्फ अंशु साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

2. दिनेश साहू उर्फ दीनू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

3. विजय यादव उर्फ करण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

4. परिचय उर्फ गुलशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

5. मोह. आसिफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।

6. 3 विधि से संघर्षरत बालक।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 6 खाताधारी गिरफ्तार, साइबर ठगी में होता था उपयोग
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 6 खाताधारी गिरफ्तार, साइबर ठगी में होता था उपयोग

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Six account holders arrested for providing mule accounts in durg  दुर्ग जिले में म्यूल अकाउंट पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बुधवार को उतई थाना पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जित करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल और प्राप्त साइबर शिकायतों के परीक्षण में म्यूल खातों का उपयोग होना पाया गया। आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध और अनाधिकृत ट्रांजेक्शन पाए गए। जिसके बाद इन खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है।

म्यूल खातों की मिली थी जानकारी

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना उतई क्षेत्रांतर्गत संचालितम्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 6 खाताधारी गिरफ्तार, साइबर ठगी में होता था उपयोग के खातों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विभिन्न साइबर ठगी प्रकरणों में प्रयुक्त रकम कुछ संदिग्ध खातों में प्राप्त हुई थी। जो म्यूल खातों की श्रेणी में आते हैं।

खातों में लाखों रुपए के हुए अवैध ट्रांजेक्शन

जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2024 से वर्ष 2026 के मध्य इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त राशि को प्राप्त कर अन्य खातों में स्थानांतरित एवं आहरित किया गया। जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया। जांच उपरांत 30 संदिग्ध खाताधारकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त केवाईसी, खाता विवरण और ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट का परीक्षण किया गया।जिसमें आरोपियों के खातों में लाखों रुपये के अनाधिकृत लेन-देन पाए गए। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम अन्य व्यक्तियों को साइबर ठगी से संबंधित अवैध आर्थिक लेन-देन के लिए उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया। इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ था। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

(1) भूपेन्द्र हिरवानी पिता रितेश हिरवानी उम्र 23 वर्ष पता पॉच रास्ता, मोतीलाल चैक, बजरंग बली मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग
(2) नवलेश्वर पाटले पिता ओमकार पाटले उम्र 35 वर्ष पता डॉक्टर जी.के. वर्मा क्लीनिक के पास, वार्ड 06, संजय नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग
(3) पवन सिंह पिता अमीर सिंह उम्र 32 वर्ष पता भाई किराना दुकान के पास, प्रगति नगर, केम्प 01, जलेबी चैक, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
(4) आकाश चन्द्राकर पिता आशाराम चन्द्राकर उम्र 37 वर्ष पता कृष्णा टाकीज के सामने, मैत्रीनगर, फेस 04, रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग
(5) अर्पण शुक्ला पिता ऋषिकुमार शुक्ला उम्र 23 वर्ष पता हाउस नंबर 770, इंडोर स्टेडियम पास, हनुमान मंदिर, तितुरडीह, दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
(6) मुकेश सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 23 वर्ष पता क्वाटर नंबर 28सी, सड़क 37सी, सेक्टर 07 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में BJP नेता की कार में जिंदा जलाकर हत्या, भाई सहित दो को मार डाला
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की कार में जिंदा जलाकर हत्या, भाई सहित दो को मार डाला

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरिया. BJP leader murdered in Koriya Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में BJP नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना सोनहत थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रेत कारोबार को लेकर यह पूरा विवाद हुआ है। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने भाजपा नेता लल्ला सिंह के फॉच्र्यूनर कार के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका। फिर पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी।

हमले में विरेंद्र सिंह की भी मौत

भाजपा नेता की कार में जिस वक्त हमला हुआ उनके साथ उनके भाई समेत 3 अन्य लोग भी सवार थे। जो हमले के बाद किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें लल्ला सिंह के साथ मौजूद विरेंद्र सिंह (28) की अंबिकापुर के जीवन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नागेंद्र ने भी दम तोड़ दिया

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल नागेंद्र सिंह (53) ने भी दम तोड़ दिया है। कार में सवार मयंक सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। योगेंद्र सिंह का हाथ टूट गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CM विष्णुदेव साय ने कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

इस मामले पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मामले में गिरफ्तारी हुई है। जांच हो रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के नेता रेत खदान की काली कमाई से अपना घर भरने में लगे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता एक दूसरे के खून के प्यासे बन चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की कार में जिंदा जलाकर हत्या, भाई सहित दो को मार डाला

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की कार में जिंदा जलाकर हत्या, भाई सहित दो को मार डाला

इस मामले 7 लोगों के खिलाफ FIR हुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देर रात ही कोरिया पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं में गिने जाते थे और सोनहत क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। वे पहले रामचंद्र सिंहदेव के करीबी रहे थे, लेकिन बाद में मतभेद होने पर भाजपा में शामिल हो गए थे।

हालांकि, इस मामले 7 लोगों के खिलाफ FIR हुई है। अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 3 लोगों की तलाश की जा रही है।

हुआ था विवाद

रेत घाट को लेकर दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद मनोज त्रिपाठी के भाई निशांत त्रिपाठी ने उत्कर्ष सिंह, लवकुश सिंह और मयंक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें लल्ला सिंह और उनके भाई के बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे और पीछे हाईवा वाहन लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे।

CBI जांच की मांग

सोनहत विकासखंड के नौगई गांव में मृतक भरत सिंह घर में शोक का माहौल है। परिजनों ने कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ED का छापा, नामी कारोबारी और नेता के घर रेड
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

CG में ED Raid: 1 करोड़ से ज्यादा का कैश जब्त, नेता, कारोबारियों के घर दबिश

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. ED raids five districts to investigate DMF scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाला मामले में ईडी (ED) ने मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार इस छापे के दौरान ईडी के अधिकारियों ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश जब्त किया है। यह कार्रवाई करीब 575 करोड़ रुपए के कथित डीएमएफ घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।

पांच जिलों में की थी छापेमार कार्रवाई

ED की टीमों ने मंगलवार को रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा और अंबिकापुर जिले के 9 ठिकानों पर दबिश दी थी। इनमें 4 आवासीय परिसर और 5 कारोबारियों के व्यापारिक ठिकाने शामिल थे। बताया जा रहा है कि, छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा पैसा कोरबा और धमतरी के ठिकानों से मिला है। जांच के बाद ईडी के अधिकारी इसका ऑफिशियल खुलासा करेंगे।

इन कारोबारियों के यहाँ पड़ा छापा

जानकारी के अनुसार, ED ने कारोबारी प्रकाश सालुंके, किशोर एग्रो से जुड़े कारोबारी शाश्वत लुणावत, मानसून एग्रो के प्रमोटर और कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, कारोबारी दीपेश गांधी समेत कई लोगों से जुड़े परिसरों की जांच की थी। राकेश गुप्ता कृषि विभाग के बड़े सप्लायर हैं। वे सरगुजा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में राकेश गुप्ता के फर्म से की गई सप्लाई की भी जांच हुई। इस दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात रहे।

क्या है DMF घोटाला

प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक ED की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120 बी 420 के तहत केस दर्ज किया है। इस केस में यह तथ्य निकल कर सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं है। टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। ED के तथ्यों के मुताबिक टेंडर करने वाले संजय शिंदे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, ऋषभ सोनी और बिचौलिए मनोज कुमार द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर नाम के लोगों के साथ मिलकर पैसे कमाए गए।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट