CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Friday, July 3, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराया पक्षी, लैडिंग के दौरान हादसा
Lifestyleछत्तीसगढ़प्रशासनफीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर एयरपोर्ट में विमान से टकराया पक्षी, लैडिंग के दौरान हादसा

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Bird hits plane at Raipur airport chhattisgarh छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में बुधवार को लैडिंग के दौरान रनवे पर एक विमान, पक्षी से टकरा गया। वो तो गनीमत रही कि पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की विमान एआई (AI)-1729 फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर यह हादसा हुआ।

एक्सपर्ट टीम ने तुरंत की जांच

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Management) और तकनीकी टीम एक्टिव हो गई थी। विमान की सुरक्षा जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम ने तुरंत जांच की। जिसके बाद अब सभी फ्लाइट का संचालन समय पर हो रहा। राहत की बात यह रही कि, पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इससे बाकी की उड़ानें 2 घंटे लेट हुईं थी।

2 घंटे देरी से चली कई विमान

रायपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटना के बाद यहां से रवाना होने वाली कई फ्लाइटें करीब 2 घंटे की देरी से उड़ान भर सकीं। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की। तब जाकर विमानों को उडऩे की अनुमति दी गई।

दुनिया भर में बर्ड हिट (Bird hit CASE) के हर दिन 34  मामले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% ‘बर्ड हिट’ के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटी, 9 में से 6 सांसद हुए बागी
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरमुंबईराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटी, 9 में से 6 सांसद हुए बागी

by Dakshi Sahu Rao June 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) भी टूट गई। बुधवार को उद्धव ठाकरे शिवसेना के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भी भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक छह सांसदों ने शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी भेजी है।

राज्यसभा सांसद ने दी मीडिया के सामने गाली

इधर, शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को गाली दी। राउत ने कहा- ये साले प्त$त्न के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। राउत ने बाद में मीडिया से कहा- मराठी में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा हैं।

सांसदों को 50-50 करोड़ ऑफर

राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि बागी सांसदों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर हुए हैं। राउत ने कहा- मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें 3 चार्टर्ड विमानों से दिल्ली लाया गया है। राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) के 9 में से सिर्फ 3 सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत मौजूद रहे। राउत ने कहा कि बाकी सांसदों को खुद सामने आकर अटकलों का खंडन करना चाहिए।

चार साल में दूसरी बार टूटी शिवसेना

महाराष्ट्र में शिवसेना में 4 साल के बाद यह दूसरी बार टूट हुई है। इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायक शिवसेना से अलग हो गए थे। बगावत से उद्धव ठाकरे सरकार गिर गई। बाद में शिंदे गुट को पार्टी का असली शिवसेना का नाम और धनुष-बाण सिंबल मिला।

सांसद ने दावों को किया खारिज

सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट से बागी होकर बुधवार को लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी भेजने वाले सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल का नाम शामिल है। संजय दीना पाटिल ने पार्टी छोडऩे की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा- मैं उद्धव ठाकरे की पार्टी का सांसद हूं और इसी पार्टी में रहूंगा।

उद्धव सांसदों को मनाने में जुटे

उद्धव और अन्य पार्टी लीडर्स अपने सांसदों से लगातार संपर्क करने और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, पार्टी उनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई कर सकती है।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग आर्य नगर फैमिली सुसाइड केस में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरलेटेस्ट

दुर्ग फैमिली सुसाइडकेसः माता-पिता ने पहले 2 बच्चों की हत्या, खुद लगाई फांसी

by cgprimenews.com June 17, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग | Durg family suicide case: Parents killed their two children first, then hanged themselves. मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में चार सदस्यों वाले एक परिवार की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर सामूहिक आत्महत्या का मामला माने जा रहे इस प्रकरण में अब जांच से यह तथ्य सामने आया है कि माता-पिता ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों की हत्या की और इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस द्वारा मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा और परिजनों के बयान के आधार पर तैयार रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 वर्षीय दृष्णा साहू और 11 वर्षीय यशांक साहू की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण हुई थी। वहीं उनके पिता गोविंद कुंवर साहू और माता चंचल साहू की मौत फांसी लगाने से हुई।

यह भी पढ़ेः जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके को युवकों ने जड़ा थप्पड़

जांच में सामने आया पूरा घटनाक्रम

पुलिस अभिलेखों के अनुसार 21 मई 2026 की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला तो घर के भीतर भयावह दृश्य दिखाई दिया। गोविंद कुंवर साहू एक कमरे में फंदे पर लटके मिले, जबकि उनकी पत्नी चंचल साहू दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं। वहीं दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

हत्या के बाद आत्महत्या की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के परीक्षण के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि माता-पिता ने आपसी सहमति से पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। जांच में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। हालांकि मामले के दोनों आरोपी स्वयं मृत हैं, इसलिए पुलिस नियमानुसार अंतिम वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

इलाके में अब भी चर्चा का विषय

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और उसमें दो मासूम बच्चों की हत्या की पुष्टि ने पूरे दुर्ग जिले को झकझोर दिया है। घटना के पीछे के कारणों को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण का निष्कर्ष निकाला गया है।

June 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Iron worth 90 lakh stolen from Bhilai steel plant  भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले में फरार मुख्य आरोपी संजय सिंह को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने यूपी के देवरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय सिहं अपराध दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम ने देवरिया (उत्तरप्रदेश) में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। विवेचना के दौरान स्क्रैप चोरी में संलिप्तता पाए जाने पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ट्रकों से हो रहा था चोरी का लोहा परिवहन

पुलिस ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम, कटिंग लोड होना पाया गया।

मशीनरी भी मिली

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग, अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में प्रयुक्त वाहन और मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट, बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

यूपी से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया

प्रकरण में पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तरप्रदेश में छिपकर रह रहा है। सूचना पर विशेष पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। जांच के दौरान आरोपी का देवरिया में छिपकर रहना पता चला। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसके ठिकाने पर दबिश देकर घेराबंदी की गई। उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

पुलिस ने सात दिन के रिमांड में लिया

विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा की भी स्क्रैप चोरी प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ हेतु 7 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. संजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।
2. पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा, उम्र 48 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 26, सेक्टर-05, भिलाई।

जब्त सामग्री

1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग।
2. स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में प्रयुक्त विभिन्न वाहन एवं मशीनरी।
3. कुल अनुमानित जप्त संपत्ति मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।

 

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Two youths arrested in Bhilai for selling 5.518 kg of illegal cannabis.दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.518 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,79,100 रुपये बरामद किया गया है। गांजा बिक्री से प्राप्त 4,200 रुपए कैश, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी जब्त किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

खाली मैदान में ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवाला शिवधाम के पास स्थित खाली मैदान में दो व्यक्ति स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीटी 3666 में एक सफेद रंग की बोरी रखकर अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे हैं।

संदेहियों को पकड़ा गया

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखे पॉलीथिन पैकेट से कुल 5.518 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,79,100 रुपए मिला। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल, एक ओप्पो रेनो मोबाइल और एक स्कूटी जप्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 317/2026 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. रोहित देवांगन, उम्र 23 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर नदगईया पारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. दश पासवान, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी दुर्गा मंदिर नदगईया पारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 5.518 किलोग्राम, कीमती 2,79,100 रुपये।
2. नगदी रकम 4,200 रुपये।
3. एक कीपैड मोबाइल फोन।
4. एक ओप्पो रेनो मोबाइल फोन।
5. एक स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीटी 3666, कीमती लगभग 40,000 रुपये।

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@नागपुर. Rape of Indian Air Force officer’s wife in nagpur  महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण (Forced conversion) और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामना आया है। पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीडि़त के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था। महिला की शिकायत के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक आरोपी मौलाना फरार

पीडि़त के मुताबिक, घटना सालभर पुरानी है। आरोपी उस पर आयतें पढ़कर फूंकता था। इसके बाद उसका रेप करता था। महिला की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला एक आरोपी मौलाना फरार है।

वीडियो आया सामने

इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अयाज महिला के हाथ पकड़कर कुछ पढ़ रहा है। महिला कहती है, ‘तुम्हें लडऩे की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो। इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो कहकर रोती और विरोध करती है, लेकिन आरोपी जोर से उसके हाथ पकड़े रहता है।

कबूल है कहलवाया

महिला का दावा है कि 31 मई को अयाज उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, तीनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। मौलाना ने वहां पीड़ित से जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया। इसके बाद उसे धर्मांतरण पूरा होने की बात कही गई और बताया कि उसका अयाज मदारे से निकाह हो चुका है।

पति दूसरे शहर में पोस्टेड

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली गईं।

बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब 4 लाख रुपए भी वसूले। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं।

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी GST क्रेडिट मामले में बड़ी कार्रवाई
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी GST क्रेडिट मामले में कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी GST क्रेडिट मामले में वस्तु सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी क्रेडिट (आईटीसी) मामले में टीम डीजीजीआई ने ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है।

पांच महीने से फरार था स्टील कारोबारी

जांच एजेंसी के अनुसार स्टील कारोबारी हरीश वाधवानी पिछले करीब पांच महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई अदालतों में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जहां से भी उसकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद डीजीजीआई (DGGI) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिना माल खरीदे लिए टैक्स का लाभ

जांच में पता चला कि कंपनी ने बिना माल खरीदे ही फर्जी बिलों के आधार पर करीब 7 करोड़ रुपए का टैक्स लाभ लिया। यह लाभ उन कंपनियों के जरिए लिया गया जो कागजों में तो मौजूद थीं, लेकिन वास्तव में काम नहीं कर रही थीं।

 

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में सरकार ने दिया बिजली का बड़ा झटका, दरों में बढ़ोत्तरी
Lifestyleछत्तीसगढ़प्रशासनफीचररायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने दिया बिजली का बड़ा झटका, दरों में बढ़ोत्तरी

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Hike in electricity rates in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में सरकार ने लोगों को बिजली का बड़ा झटका दिया है। महंगाई के बीच बिजली के दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी। वहीं कॉमर्शियल बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

कृषि पंपों के बिजली दरों में भी बढ़ोत्तरी

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बताया कि बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज किया गया है। औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए टैरिफ 6.42 रुपए प्रति kVAh तय किया गया है।

नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू

नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। आयोग के अनुसार, बिजली कंपनी को 1 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन वर्तमान बिजली दरों के हिसाब से उसे प्रति यूनिट सिर्फ 6.71 रुपए की आय हो रही है।

17 जून को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में करेगी प्रदर्शन

बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 17 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव करेगी और 18 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ अपना पक्ष रखेगी।

200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट मिलती रहेगी

प्रदेश में बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना का लाभ ले रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 400 यूनिट तक है, उन्हें 200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट मिलती है। राज्य के लगभग 70 से 75 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता इसी श्रेणी में आते हैं, इसलिए नई दरों का असर उन पर सीमित रहेगा।

नई दरों का असर सीमित- शुक्ला

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पूरे टैरिफ में देखे तो 40 से 42 पैसे औसतन वृद्धि की गई है, लेकिन सभी श्रेणियों में एक समान बढ़ोतरी नहीं हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए निचले स्लैब में 30 पैसे प्रति यूनिट और ऊपरी स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है।

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ED का छापा, नामी कारोबारी और नेता के घर रेड
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में ED का छापा, नामी कारोबारी और नेता के घर रेड

by Dakshi Sahu Rao June 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ मंगलवार को ED ने एक साथ प्रदेश के 5 अलग-अलग जिलों में छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय का यह छापा डीएमएफ घोटाले (DMF Scam) से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी ने प्रदेश के नामी कारोबारियों और ठेकेदारों के घर छापेमारी की है। इनमें दुर्ग, रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई ठिकाने शामिल है।

कांग्रेस नेता के घर छापा

मिली जानकारी के अनुसार ED ने कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता के घर और दफ्तर पर रेड मारा है। वे कृषि विभाग के बड़े सप्लायर हैं। वे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। मंगलवार (16 जून) सुबह ईडी की टीम सरगुजा पहुंची और उनके फर्म मानसून एग्रो में दबिश दी। जहां फर्म के डॉक्यूमेंट, डिजिटल और सप्लाई के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में राकेश गुप्ता के फर्म से की गई सप्लाई की जांच की जा रही है।

रायपुर में कारोबारी के घर छापा

ED ने रायपुर के वल्लभ नगर में कारोबारी शाश्वत लुणावत, सरगुजा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो और धमतरी जिले में ठेकेदार दीपेश गांधी के आवास पर दबिश दी है। ईडी की टीम यहां डॉक्यूमेंट्स और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

परिवार वालों का मोबाइल जब्त

ED की टीम सुरक्षा बलों के साथ 2 गाड़ियों में धमतरी पहुंची और कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड स्थित दीपेश गांधी के निवास पर जांच शुरू की। मकान के अंदर 6 अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम ने घर में मौजूद परिवार वालों का मोबाइल कब्जे में लिया है। साथ ही पैसों के लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि दीपेश गांधी पेशे से ठेकेदार है। वह अलग-अलग सरकारी और निजी परियोजनाओं में बड़े ठेकेदारों के साथ काम करता है।

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ED

मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने के बाद ED जांच कर रही है। DMF वित्त पोषित एक ट्रस्ट है, जिसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनन से संबंधित परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण और रामेश्वर का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण और रामेश्वर का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

by Dakshi Sahu Rao June 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित सम्मान समारोह में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय साहस, नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डीआईजी विजय अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों के साहसिक योगदान को पुलिस संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण और रामेश्वर का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण और रामेश्वर का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

शौर्य चक्र का महत्व

शौर्य चक्र भारत का शांति काल में प्रदान किया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान उन सैन्य, अर्धसैनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस, अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट पराक्रम का परिचय दिया हो। यह अलंकरण राष्ट्र के प्रति समर्पण, बहादुरी और सर्वोच्च सेवा भावना का प्रतीक माना जाता है।

निरीक्षक लक्ष्मण केवट

निरीक्षक लक्ष्मण केवट का जन्म 01 जुलाई 1986 को मनेन्द्रगढ़ में हुआ। उन्होंने 12 अप्रैल 2007 को जिला सूरजपुर में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा प्रारंभ की। अगस्त 2012 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होकर जिला बीजापुर में पदस्थ हुए तथा नवंबर 2014 में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक बीजापुर, वर्ष 2017 से 2022 तक राजनांदगांव तथा वर्ष 2022 से वर्तमान तक जिला कांकेर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे थाना प्रभारी पखांजूर के पद पर कार्यरत हैं।

40 सफल मुठभेड़ों में सक्रिय रहे

नक्सल विरोधी अभियानों में उन्होंने 40 सफल मुठभेड़ों में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभिन्न अभियानों में 97 नक्सलियों के शव बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके उत्कृष्ट एवं साहसिक योगदान के लिए उन्हें 1 शौर्य चक्र, 6 पुलिस वीरता पदक, 1 केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, 3 सीआरपीएफ महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क, 1 बीएसएफ महानिदेशक कमेंडेशन रोल एवं 1 आउट ऑफ टर्न पूर्ण पदोन्नति से सम्मानित किया जा चुका है।

निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख

निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का जन्म 01 अप्रैल 1986 को हुआ। उनका गृह ग्राम झोला, जिला दुर्ग है। उन्होंने 18 जून 2007 को जिला दंतेवाड़ा में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा प्रारंभ की। अगस्त 2012 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर जिला बीजापुर में पदस्थ हुए तथा जुलाई 2015 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने वर्ष 2012 से 2018 तक बीजापुर, वर्ष 2018 से 2022 तक राजनांदगांव तथा वर्ष 2022 से वर्तमान तक जिला कांकेर में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान में वे थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के पद पर पदस्थ हैं।

58 नक्सलियों का शव बरामद किया

नक्सल विरोधी अभियानों में उन्होंने 25 सफल मुठभेड़ों में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभिन्न अभियानों में 58 नक्सलियों के शव बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी वीरता एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें 1 शौर्य चक्र, 2 पुलिस वीरता पदक, 1 केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक तथा 1 आउट ऑफ टर्न पदोन्नति से सम्मानित किया जा चुका है।

पुलिस महकमे के लिए गौरव की बात

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि शौर्य चक्र जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए अत्यंत गौरव की बात है। निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए अदम्य साहस, धैर्य, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट साहस, वीरता, नेतृत्व क्षमता एवं नक्सल विरोधी अभियानों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थितजनों ने दोनों अधिकारियों के अनुभवों को सुना तथा उनके संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायक सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

June 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबलरामपुरलेटेस्ट

भाई के सामने बहन से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में खींचकर ले गए जालिम

by Dakshi Sahu Rao June 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बलरामपुर.Gang-rape of a young girl in Balrampur छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल के पास हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

रिश्तेदार के घर जाते समय हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में कोटराही जंगल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने धमकाकर युवक और युवती को जंगल की ओर ले गए।

भाई को बंधक बनाकर अपराध करने का आरोप

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मौजूद युवक को बंधक बना दिया। इसके बाद युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी मौके पर बुलाया, जिसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता और उसका परिजन वाड्रफनगर पहुंचे तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की और तीन युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मेडिकल परीक्षण और जांच जारी

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि, पुलिस ने शिकायत के बाद युवकों की तलाश शुरू की और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों युवक कोटराही गांव के बताए गए हैं। पुलिस युवती और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट करा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

June 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हुई हाथापाई का दृश्य।
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरलेटेस्ट

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके को युवकों ने जड़ा थप्पड़

by Dakshi Sahu Rao June 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Cockroach Janata Party Founder Abhijit dipke राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के दौरान सोमवार को 2 युवकों ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने उन दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया।

ये जिहादी मानसिकता के लोग

थप्पड़ मारने वाले युवक ने कहा कि मैं जयपुर का ही रहने वाला हूं। मैं राष्ट्रवादी हूं। ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं। ये अभिजीत दीपके बिना बात के देश को बरगला रहा है। ये पेपर लीक तो बस बहाना है।

थप्पड़ मारने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पर पहुंचते ही युवकों में हाथापाई हो गई। दीपके को कंधे पर उठाकर अंदर लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ में शामिल दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। CJP के सदस्यों ने भी युवकों की पिटाई कर दी। थप्पड़ मारने वालों को पुलिस पकड़कर ले गई है।

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान विवाद, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान विवाद, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन

अभिजीत सोमवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए। शहीद स्मारक पर अभिजीत की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

आपस में भिड़े समर्थक

प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। धरना स्थल पर कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल भी चोरी हो गए। इसके बाद मंच से लोगों को मोबाइल और सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई।

छात्रों-अभिभावकों की लड़ाई है

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया- यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है। यह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की लड़ाई है। बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्थाएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय का विरोध है।

 

June 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट