CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, August 30, 2026
Breaking
PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से...
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, चोट...
दुर्ग में हथियार लेकर घूम रहे 5 युवक गिरफ्तार, अड्डेबाजी करने...
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
कुम्हारी टोल टैक्स के पास कोयले से भरी ट्रक में लगी आग बुझाते दुर्ग अग्निशमन दल के जवान।
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

कुम्हारी टोल टैक्स के पास कोयले से भरी ट्रक में लगी आग, फायर दल ने बुझाया

by cgprimenews.com May 10, 2026
written by cgprimenews.com

कुम्हारी टोल टैक्स के पास मचा हड़कंप

दुर्ग. A coal-laden truck caught fire near Kumhari toll tax and was later brought under control by the fire brigade. शनिवार सुबह कुम्हारी टोल टैक्स के पास कोयले से भरी एक ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह लगभग 6:36 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही ट्रक से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की एक दमकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

दमकल कर्मियों ने दिखाया साहस

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि ट्रक के डाले में भरे कोयले में आग तेजी से फैल रही थी। हालांकि धुआं और गर्मी काफी ज्यादा थी, इसके बावजूद जवान तुरंत कार्रवाई में जुट गए। अग्निशमन कर्मी ट्रक के ऊपर चढ़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अतिरिक्त नुकसान नहीं हुआ।

आग लगने का कारण अज्ञात

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे,कर्मचारी शैलेंद्र, कुलेश्वर, कुंजेश, उमाशंकर और कमलेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी टीम ने बेहतर समन्वय और साहस का परिचय देते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

May 10, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग जिले के ग्राम ढौर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी और हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित करते जनप्रतिनिधि।
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरराजनीतिलेटेस्ट

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग जिले के ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली सरकारी सेवाएं

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Sushasan Tihar chhattisgarh 2026 जिले के ग्राम में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा आयोजित इस शिविर में आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासनिक पहल के तहत ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

436 आवेदन प्राप्त, 157 का तत्काल निराकरण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढौर में आयोजित शिविर में सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, करंजाभिलाई, झेंझरी, बासीन सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 157 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, मनरेगा, आवास एवं अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याएं रखीं।

cg prime news

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग जिले के ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली सरकारी सेवाएं

कलेक्टर ने नवोदय चयनित बच्चों को किया सम्मानित

कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ढौर के उन पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिनका चयन नवोदय में हुआ है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों के अधिकारी एक ही परिसर में मौजूद रहने से ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र और आवास चाबियां

कार्यक्रम में विधायक भी शामिल हुए। उन्होंने मनरेगा के तहत 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकान की चाबियां और स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार पत्र भी प्रदान किए गए। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग जिले में रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित पटवारी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में पटवारी निलंबित, 45 हजार रिश्वत लेते वीडियो वायरल

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Patwari Suspended in Durg दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित रिश्वतखोरी वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम (SDM) भिलाई-03 ने यह कार्रवाई की। मामला भूमि बंटवारे के एवज में रकम लेने से जुड़ा बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी तहसील स्तर पर अधिकारियों को सौंपी गई। जांच के दौरान संबंधित भूमिस्वामी, पक्षकार और हल्का पटवारी के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि भूमि बंटवारे की प्रक्रिया के बदले कथित रूप से 45 हजार रुपए की राशि ली गई थी।

पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 ने तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी पर कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप पाए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर दिखाई सख्ती

जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने वाले मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्यभर में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग निगम के कर्मचारी ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर पीटा

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Durg Municipal Corporation Employee Makes Indecent Remarks Against Hindu Deities  दुर्ग नगर निगम में शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। यहां निगम के एक कर्मचारी ने हिंदू देवी-देवताओं और गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी की। कर्मचारी का निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल हो गया। जिसके बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। अभद्र टिप्पणी करने वाले निगम कर्मचारी को ऑफिस से निकालकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

cg prime news

दुर्ग निगम के कर्मचारी ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर पीटा

आयुक्त चेंबर से खींचकर बाहर लाए

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारी को भीड़ से बचाया। फिलहाल बजरंग दल ने थाने में निगम कर्मचारी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है। गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता निगम आयुक्त के ऑफिस में बैठे कर्मचारी को सीधे खींचकर बाहर ले आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

यह है पूरा मामला

दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट से सामने आया। इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए

व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। वे तुरंत निगम ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने निगम ऑफिस में बैठे कर्मचारी को कार्यालय से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान के कपड़े फट गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने गौतम साहू को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

संगठन के अनुसार, महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से निगम कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हुआ।

 

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

नकली पायल देकर महावीर ज्वेलर्स से चांदी के जेवर पार, MP के दो ठग गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Fraud at Durg’s Mahavir Jewelers Two Conmen Arrested दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में नकली धातु के पायल को चांदी का बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से असली चांदी का पायल लेकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के दोनों आरोपियों को दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त एक जोड़ी चांदी का पायल और खरीद रसीद जब्त की गई है। प्रकरण में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

पुराना कड़ा और पायल दिया चांदी का बताकर

आशीष जैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मधुबन वाटिका खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग ने 7 मई को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दो व्यक्ति उसकी ज्वेलरी दुकान में आए थे। अपने पास रखे पुराने चांदी के पायल और हाथ का कड़ा दिखाकर उसे असली चांदी का होना बताया। आरोपियों द्वारा पुराने चांदी के जेवर के बदले नया चांदी का पायल लेने की बात कही गई। अंतर की राशि 2200 रुपये जमा कर नया चांदी का पायल लेकर दुकान से चले गये।

जांच करने पर निकला नकली

रात्रि में दुकान बंद करते समय जब पुराने पायल की जांच की तो वह नकली धातु का निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यात्री प्रतिक्षालय से पकड़ा दोनों आरोपियों को

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज, प्रार्थी के कथन और आरोपी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित यात्री प्रतिक्षालय में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों को भेजा जेल

पूछताछ में आरोपियों ने नकली पायल देकर असली चांदी का पायल प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल और महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1.राजेश साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पारकना, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
2. प्रदीप श्रीवास्तव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अमनचार, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कोलकाताछत्तीसगढ़देशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. Suvendu Adhikari to be Bengal’s new CM पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया है। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया।

ममता बनर्जी को उनकी ही सीट पर हराया

56 साल के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

9 मई को भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा, NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

शाह बोले- आज हमारी सरकार

शाह ने कहा- 2014 से जो यात्रा निकली, ये अभूतपूर्व यात्रा है। अपने पुरुषार्थ से, कौशल से जनमत को कैसे संजोया जा सकता है। इसका दुनियाभर में सबसे बेहतरीन उदाहरण है 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा। पूरा देश आज इस बात के लिए हमारे पार्टी और मोदी जी को स्वीकृति देता है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए, अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं।

 बंगाल की जनता को धन्यवाद

शाह ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह का मौहाल CPIM के समय से यहां बनाया जाता था, ममता ने इसे और गहरा भय में बदला। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैंकड़ो उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के थे। उसके बीच भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे।

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

Korba: SECL के पूर्व GM की कार पार्सल वाहन से टकराई, दुर्घटना में मौत

by Dakshi Sahu Rao May 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. Korba: Former SECL GM Dies in Road Accident छत्तीसगढ़ के कोरबा एसईसीएल (SECL) गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार एक पार्सल वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में बुरी तरह घायल पूर्व जीएम को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया

मिली जानकारी के अनुसार अरूण कुमार त्यागी हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए थे। सिंगरौली में अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे। सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही SECL के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

आधी रात हुआ एक्सीडेंट

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी गुरुवार रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से गेवरा से निकले थे। कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

SECL  अधिकारियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। SECL के CMD समेत अन्य अधिकारियों ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। त्यागी लंबे समय तक गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे थे। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

May 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कोलकाताछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

by Dakshi Sahu Rao May 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता. West Bengal assembly elections 2026 West Bengal की राजनीति में गुरुवार को बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया, जब राज्यपाल R N Ravi ने राज्य विधानसभा को उसके पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 7 मई से भंग करने का आदेश जारी कर दिया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई संविधान के प्रावधानों के तहत की गई है।

BJP को मिली है बहुमत

हालिया विधानसभा चुनाव में Bharatiya Janata Party को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि बहुमत प्राप्त दल जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।

क्या हुआ संवैधानिक रूप से?

विशेषज्ञों के अनुसार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसका भंग होना सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्रिपरिषद का कार्यकाल भी समाप्त माना जाता है और नई सरकार के शपथ ग्रहण तक अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था लागू रहती है।

ममता बनर्जी के बयान से बढ़ी थी सियासी गर्मी

चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने परिणामों पर सवाल उठाए थे और कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इसी बीच राज्य में राजनीतिक असमंजस और संवैधानिक चर्चा तेज हो गई थी।

आगे क्या?

अब नजर राज्यपाल के अगले कदम और बहुमत प्राप्त दल को सरकार गठन के लिए आमंत्रण पर टिकी है। सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटों में नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

May 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होंगे मामलों के त्वरित निराकरण

by Dakshi Sahu Rao May 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. National Lok Adalat in Durg on May 9 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 9 मई 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने नागरिकों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम

राष्ट्रीय लोक अदालत को आम लोगों के लिए सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच माना जाता है। इसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते हैं, जिससे लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। लोक अदालत में मामलों के निपटारे पर न्यायालय शुल्क की वापसी भी की जाती है, जिससे आर्थिक बोझ कम होता है।

इन मामलों का होगा निराकरण

लोक अदालत में सिविल, वैवाहिक, पारिवारिक, बैंकिंग, श्रम, विद्युत, मोटर दुर्घटना दावा, चेक अनादरण और अन्य राजीनामा योग्य मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग में भी विशेष प्रयास कर विवादों को आपसी संवाद और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की पहल की जाएगी।

मध्यस्थता से मिलेगा स्थायी समाधान

विशेषज्ञों के अनुसार मध्यस्थता प्रक्रिया में दोनों पक्ष स्वयं समाधान तय करते हैं, जिससे विवादों का शांतिपूर्ण और स्थायी निराकरण संभव हो पाता है। इससे रिश्तों में सुधार भी होता है और अदालतों पर लंबित मामलों का भार कम करने में मदद मिलती है।

अगस्त में सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के लिए भी दुर्ग जिले से संबंधित चयनित मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मामलों में भी आपसी समझौते के आधार पर विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

May 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: पढऩे की उम्र में बाइक चुराने वाले 2 नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

by Dakshi Sahu Rao May 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Two Juvenile Bike Thieves Arrested in Bhilai दुर्ग पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 2 लाख रुपये कीमत की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की हैं। कार्रवाई थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में की गई।

किराए के मकान के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सौम्य दुबे (20 वर्ष), निवासी जिला बेमेतरा, वर्तमान में स्मृति नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने 6 मई 2026 को अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AF 1241 घर के बाहर खड़ी की थी। रात के दौरान अज्ञात आरोपी वाहन चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत धारा 303(2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिले सुराग

लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने स्मृति नगर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही चरोदा भिलाई, करंजा भिलाई और गदा चौक क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।

चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AF 1241
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BZ 8554
पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 H 0978
पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AB 6553
बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

आर्थिक लाभ के लिए करते थे चोरी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने और चोरी की नीयत से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक सविन्दर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल एवं उमेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

May 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
कबीरधामछत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

आम की छांव में बदले सपनों के मायने, मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

by Dakshi Sahu Rao May 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Good Governance Festival: CM Sai Arrives at Kukdur Village in Kabirdham District सुशासन तिहार के अंतर्गत सीएम साय गुरुवार को कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम कुकदूर पहुंचे। यहां आम के पुराने विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी। मुख्यमंत्री महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सहज बातचीत कर रहे थे। गांव की महिलाएं खुलकर अपनी जिंदगी की कहानियां साझा कर रही थीं – कभी आर्थिक तंगी, सीमित अवसर और संघर्षों से भरी जिंदगी, तो आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने तक का सफर।

सीएम ने की बिहान योजना की बातें

जब मुख्यमंत्री को बताया गया कि बिहान योजना से जुड़कर यहां की कई महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, तो उनके चेहरे पर संतोष और गर्व दोनों दिखाई दिए। उन्होंने कहा – “आप लोगों ने मेहनत और आत्मविश्वास से अपनी जिंदगी बदली है। अब यहीं मत रुकिए। बड़ा सोचिए, आगे बढि़ए। अब आपको करोड़पति दीदी बनने का सपना देखना है।”

नारी शक्ति प्रेरणा से कम नहीं

मुख्यमंत्री के ये शब्द चौपाल में मौजूद नारीशक्ति के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं थे। ग्राम कुकदूर की कचरा तेलगाम ने अपनी कहानी साझा की। कचरा तेलगाम ने बिहान योजना से मिले दो लाख रुपये के ऋण से शटरिंग प्लेट्स खरीदीं और नया व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और लगन ने धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदल दी। आज उनके पास लगभग 1700 वर्गफुट शटरिंग सामग्री है और वे 22 से अधिक मकानों के निर्माण कार्य में सहयोग कर चुकी हैं। इस काम से उन्हें हर साल ढाई से तीन लाख रुपये तक की आय हो रही है।

CG PRIME NEWS

आम की छांव में बदले सपनों के मायने, मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

कचरा ने बताई कैसे मिली सफलता

कचरा तेलगाम बताती हैं कि पहले वे केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे परिवार की आर्थिक ताकत बन चुकी हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतें और भविष्य की बचत -सब कुछ अब वे आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस अपनेपन से बात की, उससे लगा कि हमारी मेहनत सच में किसी ने देखी और समझी है। अब और आगे बढऩे का हौसला मिला है।

सरकारी योजनाएं ला रही परिवर्तन

सुशासन तिहार के इस दौरे ने यह स्पष्ट किया कि शासन की योजनाएं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज गांवों में आर्थिक बदलाव की नई धुरी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दूरस्थ अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और सम्मान के साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। कबीरधाम के इन वनांचल गांवों में आम की छांव के नीचे हुई यह चौपाल महिलाओं के भीतर जगे नए विश्वास, बड़े सपनों और बदलती जिंदगी की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुकी है। “लखपति दीदी” से “करोड़पति दीदी” तक का यह सपना अब गांव-गांव में नई उम्मीद बनकर फैल रहा है।

May 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
operation sindoor
छत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयलेटेस्ट

ऑपरेशन सिंदूर के प्रथम वर्षगांठ पर CM साय ने भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

by Dakshi Sahu Rao May 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. On the first anniversary of Operation Sindoor, CM Sai paid tribute to the valor of the Indian Army छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की अटूट इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों द्वारा किए गए घिनौने हमले ने पूरे राष्ट्र को झकझोर दिया था। लेकिन भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

भारत जवाब देने में सक्षम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भारत चुपचाप सहने वाला राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि मातृभूमि की ओर उठने वाली हर बुरी नजर का निर्णायक और प्रभावशाली जवाब देने में सक्षम है।

भारत की सैन्य शक्ति को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बेजोड़ रणनीति और राष्ट्र के प्रति असीम समर्पण को अमर कर दिया। जिस सटीकता, दृढ़ता और प्रभावशाली क्षमता के साथ आतंक के सरपरस्तों और उनके आकाओं को जवाब दिया गया। उसने वैश्विक मंच पर भारत की सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व की नई पहचान स्थापित की।

धरातल पर भारत का पराक्रम सिद्ध किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर सिद्ध भी किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं की संयुक्त शक्ति, अत्याधुनिक युद्ध तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि आवश्यकता पडऩे पर निर्णायक और प्रभावी प्रतिकार भी करता है।

पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर राष्ट्र के उन सभी वीर सपूतों को कोटिश: नमन किया, जिनके शौर्य और पराक्रम ने हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊँचा किया है। उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

May 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से नवाजा

    August 30, 2026
  • भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, चोट से लिगामेंट फटा

    August 30, 2026
  • दुर्ग में हथियार लेकर घूम रहे 5 युवक गिरफ्तार, अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई 

    August 30, 2026
  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट