Thursday, May 7, 2026
Home » Blog » West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

West Bengal विधानसभा भंग, राज्यपाल का आदेश, नई सरकार गठन का रास्ता साफ

पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद 7 मई से विधानसभा भंग; चुनाव नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज, Mamata Banerjee का कार्यकाल समाप्त

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@कोलकाता. West Bengal assembly elections 2026 West Bengal की राजनीति में गुरुवार को बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया, जब राज्यपाल R N Ravi ने राज्य विधानसभा को उसके पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 7 मई से भंग करने का आदेश जारी कर दिया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई संविधान के प्रावधानों के तहत की गई है।

BJP को मिली है बहुमत

हालिया विधानसभा चुनाव में Bharatiya Janata Party को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि बहुमत प्राप्त दल जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।

क्या हुआ संवैधानिक रूप से?

विशेषज्ञों के अनुसार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसका भंग होना सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्रिपरिषद का कार्यकाल भी समाप्त माना जाता है और नई सरकार के शपथ ग्रहण तक अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था लागू रहती है।

ममता बनर्जी के बयान से बढ़ी थी सियासी गर्मी

चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने परिणामों पर सवाल उठाए थे और कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इसी बीच राज्य में राजनीतिक असमंजस और संवैधानिक चर्चा तेज हो गई थी।

आगे क्या?

अब नजर राज्यपाल के अगले कदम और बहुमत प्राप्त दल को सरकार गठन के लिए आमंत्रण पर टिकी है। सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटों में नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

You may also like