CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: महिला के कब्जे से 5.80 ग्राम हेरोइन बरामद

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. bhilai heroin seized woman arrested purani bhilai police action june 2026 दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 5.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 12 हजार 900 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला सिरसागेट स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुरानी भिलाई थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तलाशी में मिला मादक पदार्थ

मौके पर हरे रंग का सलवार-सूट पहने एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम रज्जी कौर (50 वर्ष), निवासी खुर्सीपार जोन-03, थाना खुर्सीपार बताया। महिला आरक्षक द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 5.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा मादक पदार्थ बिक्री से संबंधित 20,900 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (क), 21 (ख) एवं 27 (क) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, 21 लोगों की मौत, PM ने जताया दुःख

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Delhi Malviya Nagar Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मृतकों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देश के नागरिक भी शामिल है। हालांकि उनकी सटीक संख्या अभी तक पता नहीं चली है।

6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी

शुरुआती जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगी। कुछ देर बाद 6 मंजिला फ्लोरिश स्टे होटल तक आग फैल गई। बताया जा रहा है कि 3 फ्लोर तक आग फैल गई थी। यह होटल दिल्ली के प्रेस एनक्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

इधर घटना पर दुख जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया है। वहीं घटना के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना स्थल पर कई विदेशियों की भी मौत हुई है

37 लोगों को बचाया दिल्ली फायर सर्विस ने

दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह 8:30 आग लगी थी। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद फायर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट सहित कई संभावित कारणों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

भिलाई में रिटायर्ड IAS जे.के. ध्रुव के घर ED का छापा

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.bharatmala scam ed raid retired ias jk dhruv bhilai भिलाई में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित आर्थिक अनियमितता मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी जे.के. ध्रुव के निवास सहित तीन स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों की टीम सुरक्षा बलों के साथ भिलाई पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

भारतमाला परियोजना जांच से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में सामने आई कथित अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि भूमि के मूल्यांकन और भुगतान प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं।

आर्थिक अनियमितता की जांच

जांच से जुड़े प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के दौरान लगभग 23 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। आरोप है कि कुछ भूमि को छोटे-छोटे हिस्सों में दर्शाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को करीब 78 करोड़ रुपये का भुगतान दिखाया गया। इस पूरे मामले की जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं।

पहले से विवादों में रहे हैं जे.के. ध्रुव

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जे.के. ध्रुव का नाम पहले भी चर्चित भर्ती अनियमितता मामलों में सामने आ चुका है। वर्तमान में वे न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। हालांकि, भारतमाला परियोजना मामले में उनकी भूमिका और छापेमारी के संबंध में ED की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

छापेमारी के दौरान ध्रुव के निवास के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के संबंध में अधिकृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

जांच के नतीजों पर टिकी निगाहें

भारतमाला परियोजना देश की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना योजनाओं में शामिल है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण और भुगतान प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी विशेष रुचि देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें ED की जांच रिपोर्ट और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Young Man Attacks Woman’s Father with Knife After Marriage Proposal Is Rejected छत्तीसगढ़ में शादी का प्रपोजल ठुकराने पर सनकी युवक ने युवती के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने चाकू से लड़की के पिता पर हमला कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना का है।

सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता

पूरी वारदात घर के पास गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। वहीं, घायल युवती के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरनेम बदल कर रिश्ते की बात चलाई थी।

लड़की वालों ने शादी से किया इनकार

जब यह बात लड़की वालों को पता चली तो उन्होंने साफ इनकार दिया। ऐसे में नाराज युवक ने बदला लेने की फिराक में था। सोमवार को मौका पाते ही युवती के पिता पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना का है।

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने किया युवती के पिता पर चाकू से हमला

युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था

जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी सिविल लाइन में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद शादी की बातचीत शुरू हुई। बाद में परिवार को उसके असली सरनेम मरावी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

चाकू से किए 6 वार

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित पर एक के बाद एक कुल 6 बार चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चाकू लगने के बावजूद घायल व्यक्ति हमलावर का विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी खुद ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर 48 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर 48 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Bhilai: Fraud of 48 Lakhs Under the Guise of Stock Market Investment Accused Arrested शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से 48 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले युवक को सुपेला थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टोमन दास साहू को गिरफ्तार कर दोहरा अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक किया कार, एक लेपटॉप, एक सीपीयु, एक की बोर्ड, 2 मॉनिटर, 10 चेक बुक, 2 मोबाईल, 4 लेन-देन की डायरी, 10 ट्राफी जब्त किया गया है।

कई लोगों से ठगी को दिया अंजाम

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी दीपक गाडगे और भिलाई निवासी पापा राव उम्र 63 ने सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें टोमन दास साहू निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती सुपेला द्वारा शेयर मार्केट में पैसा इन्वेंटमेंट करा कर अच्छा लाभ कमाने का प्रलोभन देकर ठगी की शिकायत की गई। पीडि़तों ने बताया कि दीपक गाडगे से अलग-अलग करके कुल 23 लाख, भीष्म महिलांग से 15 लाख, पापा राव से कुल 10 लाख और अन्य लोगों से लाखों रूपए की रकम लेकर ठगी किया गया है।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

रिपोर्ट पर आरोपी टोमन साहू के विरूद्ध दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर ऑफिस और घर से सामान जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 766/ 2026 धारा 318(2), 318(4), बीएनएस और अपराध क्रमांक 767/ 2026 धारा 318-2,318-4 बीएनएस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गंवाने वाले बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है।

जब्त सामग्री

1- किया कार
2- 1 लेपटॉप
3- 1 सीपीयु
4- 1 की बोर्ड
5- 2 मॉनिटर
6- 10 चेक बुक
7- 2 मोबाईल
8- 4 लेन-देन की डायरी
9- 10 नग ट्राफी

गिरफ्तार आरोपी

टोमन दास साहू, निवासी हनुमान मंदिर पुरानी बस्ती सुपेला। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, एसआई धनेश्वर साहू, एसआई चितराम ठाकुर, एसआई नमिता टेकाम प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी, आरक्षक सुर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्टसूरजपुर

छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के मासूम बच्चे की मौत

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@सूरजपुर. One-year-old child dies after mobile phone battery explodes in surajpur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे तभी खराब मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो बच्चे भागे तब बची उनकी जान

धमाके के दौरान 2 बच्चे भाग निकले। धमाके की आवाज सुनकर उनकी मां दौड़कर घर पहुंची। मौके पर आदित्य गंभीर रूप से झुलसा मिला। महेंद्र सिंह काम करने के बाद रात 9 बजे घर लौटा तो उसे आदित्य के झुलस जाने की जानकारी मिली। पिता ने बच्चे को प्रेमनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शुरुआती इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने सूरजपुर रेफर कर दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल से बच्चे को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बुरी तरह झुलस गया था बच्चा

मासूम के परिजनों ने बताया कि बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानिए

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह 31 मई को मां और भाई-बहन के साथ घर पर था। महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गया था। आदित्य के बड़े भाई-बहन और बाकी बच्चों के साथ खेल रहे थे। बच्चों में कोई मोबाइल की पुरानी बैटरी ले आया था।

 छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ में मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत

शाम करीब 5 बजे मां नल पर पानी भरने गई थी। इस दौरान बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। इस बीच खराब मोबाइल की बैटरी में धमाका हो गया। धमाके से मोबाइल बैटरी की चपेट में आकर मासूम आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बच्चे की मौत हो गई।

पिता बोले-नहीं पता कहां से बैटरी आई

पिता महेंद्र सिंह नेताम ने बताया कि, उन्हें नहीं पता यह बैटरी कहां से आई। उन्होंने कहा कि, बच्चे कहीं से बैटरी लेकर आए होंगे। आशंका है कि बच्चों ने मोबाइल बैटरी के टर्मिनलों को शॉर्ट किया होगा। जिससे बैटरी में धमाका हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन बच्चे का शव लेकर गांव लौट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
मिसेज सीएम ने चलाया ई-रिक्शा, एक्ट्रेस भूमि ने पीछे बैठकर लिया सवारी का आनंद
छत्तीसगढ़देशफीचरमनोरंजनमुंबईलेटेस्ट

Mrs CM ने चलाया ई-रिक्शा, एक्ट्रेस भूमि ने पीछे बैठकर लिया सवारी का आनंद

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@मुंबई. Maharashtra CM Devendra Fadnavis’s wife, Amruta Fadnavis, drove an e-rickshaw विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंबई में भामला फाउंडेशन द्वारा विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत ‘पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल’ की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री भी मौजूद रहीं और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया।

भूमि पेडनेकर ने की पहल की सराहना

मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने कहा कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने वाला कदम भी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस परियोजना की जानकारी मिली, उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई।
भूमि ने कहा कि महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी।

महिलाओं के विकास से देश की प्रगति

अभिनेत्री ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी तो देश का विकास और तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन इस पहल के माध्यम से इसे व्यवहारिक रूप में लागू किया जा रहा है।

मुंबई में 1000, महाराष्ट्र में 12 हजार ई-रिक्शा का लक्ष्य

भामला फाउंडेशन के अनुसार इस परियोजना के पहले चरण में मुंबई में 1000 पिंक ई-रिक्शा सड़कों पर उतारे जाएंगे। वहीं, आने वाले समय में पूरे महाराष्ट्र में 12 हजार ई-रिक्शा शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे हजारों महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

भामला फाउंडेशन का सामाजिक योगदान

भामला फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, युवा विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न अभियानों का संचालन करती रही है। संस्था का उद्देश्य सामाजिक बदलाव के साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है।

वर्कफ्रंट पर भूमि पेडनेकर

फिल्मी करियर की बात करें तो भूमि पेडनेकर हाल ही में वेब सीरीज में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
वृंदावन के आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।
Lifestyleखेलछत्तीसगढ़दिल्लीदेशधर्म-संस्कृतिफीचरलेटेस्ट

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. After winning the IPL trophy, Virat and Anushka arrived in Vrindavan and sought blessings from Saint Premanand Maharaj आईपीएल 2026 (IPL) का खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय क्रिकेट स्टार और अभिनेत्री मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। दोनों ने सबसे पहले संत के केली कुंज आश्रम में दर्शन किए। सुबह करीब 7 बजे दोनों कार से आश्रम पहुंचे और मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम परिसर में प्रवेश किया। आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। करीब दो घंटे तक आश्रम में रहने के दौरान दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा और सत्संग में हिस्सा लिया। बाहर निकलते समय विराट कोहली के माथे पर चंदन और त्रिपुंड दिखाई दिया। उनके हाथ में एक धार्मिक पुस्तक भी थी।

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

हित गोविंद शरण महाराज के भी किए दर्शन

संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का करीब 150 मीटर दूर स्थित गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां दोनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय तक आध्यात्मिक वातावरण में बिताया।

सातवीं बार प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन आ चुके हैं। दोनों पहली बार जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद महाराज से मिले थे। इसके बाद विभिन्न अवसरों पर आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेते रहे हैं। मौजूदा यात्रा उनकी सातवीं मुलाकात बताई जा रही है। वर्ष 2026 में यह उनकी तीसरी और पिछले तीन वर्षों में सातवीं यात्रा है।

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

IPL 2026 में विराट का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे सीजन में 675 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर का स्थान हासिल किया। यह लगातार चौथा सीजन रहा जब उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए। फाइनल मुकाबले में विराट ने तेज अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया।

खेल और अध्यात्म का अनोखा संगम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह यात्रा दर्शाती है कि बड़ी उपलब्धियों के बाद भी दोनों आध्यात्मिक मूल्यों और धार्मिक आस्था से जुड़े हुए हैं। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद लेना उनके जीवन में अध्यात्म के महत्व को भी रेखांकित करता है।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

पेट्रोल पंपों पर चल रही एकेडमी ऑन व्हील्स ट्रेनिंग, दुर्ग SSP ने किया निरीक्षण

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. durg ssp inspect vr training at police welfare petrol pump bhilai दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने भिलाई सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर मंगलवार को वहां संचालित आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से 30 मई 2026 से “एकेडमी ऑन व्हील्स” के माध्यम से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सहभागिता का अवलोकन किया।

‘एकेडमी ऑन व्हील्स’ बनी चलती-फिरती क्लास रूम

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने, ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार स्थापित करने और पेट्रोल पंप संचालन के सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जा रही है। “एकेडमी ऑन व्हील्स” को एक आधुनिक मोबाइल क्लासरूम के रूप में विकसित किया गया है, जहां तकनीक आधारित प्रशिक्षण सामग्री और व्यावहारिक अभ्यास के जरिए कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाई जा रही है।

दुर्ग एसएसपी ने VR आधारित पेट्रोल पंप ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, कर्मचारियों की सराहना

VR तकनीक से कराया गया वास्तविक अनुभव

निरीक्षण के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने वर्चुअल रियलिटी (VR) चश्मा पहनकर प्रशिक्षण प्रक्रिया का अनुभव भी लिया। VR तकनीक के माध्यम से आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों का आभासी वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे कर्मचारी बिना किसी वास्तविक जोखिम के आपदा प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास कर सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की तकनीक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाती है।

कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारी अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के उत्साह और प्रशिक्षण के प्रति गंभीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें संस्थान की कार्यक्षमता और सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाती हैं।

क्षेत्र का सबसे सुरक्षित पेट्रोल पंप बनाने का लक्ष्य

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण से कर्मचारी अधिक दक्ष, सतर्क और आत्मविश्वासी बनेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित कर्मचारी बेहतर ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होंगे। पुलिस विभाग का उद्देश्य इस पेट्रोल पंप को क्षेत्र का सबसे सुरक्षित और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाला पेट्रोल पंप बनाना है।

इस अवसर पर ट्रेनर निशांत कौशिक एवं अक्षय कुमार, सुपरवाइजर संजय स्वामी, आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर अंकित साखरकर तथा पुलिस पेट्रोल पंप के प्रभारी आरआई नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग पुलिस ने खोजे 201 गुम मोबाइल, 41 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को लौटाए

by Dakshi Sahu Rao June 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. durg police recovered 201 lost mobile phones worth 41 lakh दुर्ग जिले में गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 के दौरान गुम हुए कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया। जिले के थाना प्रभारियों, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना स्तर की टीमों को गुम मोबाइलों की खोज कर संबंधित स्वामियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी सफलता

पुलिस टीम ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्ट्री (CEIR) पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन ट्रेस किए। जांच के दौरान दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइलों की पहचान की गई। लगातार तकनीकी विश्लेषण और फील्ड जांच के बाद कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

वर्ष 2026 का चौथा मोबाइल वितरण कार्यक्रम

दुर्ग पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित यह चौथा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल बरामदगी अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि नागरिकों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिल सके।

सोशल मीडिया पर जारी होगी IMEI सूची

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन के IMEI नंबरों की सूची विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर भी जारी की जाएगी। जिन लोगों का मोबाइल सूची में शामिल होगा, वे एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3 भिलाई से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकेंगे।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करें, जिससे मोबाइल की शीघ्र ट्रैकिंग और बरामदगी संभव हो सके।

June 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना मामले की जांच, पति और विधायक प्रतिनिधि ससुर पर FIR दर्ज।
क्राइमछत्तीसगढ़न्यूजफीचररायपुरलेटेस्ट

दहेज प्रताड़ना: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, पति व ससुर पर केस दर्ज

by cgprimenews.com June 1, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई/रायपुर। Pressure to transfer maternal property in her name, dowry harassment case filed against advocate husband and father-in-law. दहेज प्रताड़ना मामले में रायपुर महिला थाना ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके एडवोकेट पति और विधायक प्रतिनिधि ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत में मायके की संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ेः दुर्ग जनपद CEO सस्पेंड, सुशासन तिहार में BJP नेता से हुआ था विवाद

विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 29 फरवरी 2020 को भिलाई निवासी अधिवक्ता शिखर परगनिहा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुर द्वारा मायके की अचल संपत्ति में हिस्सा लेकर उसे उनके नाम करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, तब उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। कई बार उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और मायके भेज दिया गया।

संपत्ति को लेकर रखी गई शर्त

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2020 से 2026 के बीच कई बार संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। आरोपी पक्ष की ओर से यह शर्त रखी जाती थी कि जब तक मायके की संपत्ति उनके नाम नहीं की जाएगी, तब तक उसे ससुराल में सम्मानपूर्वक नहीं रखा जाएगा। महिला ने अपने स्त्रीधन को भी वापस नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विवाह के दौरान मिले सामान और अन्य वस्तुएं अब भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं।

छोटे बच्चे के साथ मायके लौटी महिला

शिकायत के अनुसार मार्च और अप्रैल 2026 में विवाद और बढ़ गया। महिला का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर अपमानित किया गया तथा संपत्ति को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। स्थिति गंभीर होने पर वह 22 अप्रैल 2026 को अपने छोटे बच्चे के साथ ससुराल छोड़कर मायके आ गई।

पुलिस काउंसलिंग नहीं हुई सफल

पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में शिकायत के समर्थन में पर्याप्त आधार मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

June 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सैन्य गतिविधियों का सांकेतिक दृश्य
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्टवॉशिंगटन

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: रडार और ड्रोन ठिकानों पर हमले, लेबनान में भी अलर्ट

by Dakshi Sahu Rao June 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. america iran conflict radar drone sites attack lebanon alert पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के गोरुक और केश्म आइलैंड स्थित रडार तथा ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना के अनुसार यह कदम ईरान की कथित आक्रामक गतिविधियों के जवाब में उठाया गया।

CENTCOM ने कहा कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को निशाना बनाए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि इस अभियान में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया।

ईरान का पलटवार, सैन्य ठिकाने पर हमले का दावा

दूसरी ओर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने उस एयरबेस को निशाना बनाया जिसका उपयोग अमेरिकी सैन्य अभियानों में किया गया था। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार रखता है।

राष्ट्रपति के इस्तीफे की रिपोर्ट से बढ़ी राजनीतिक हलचल

क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी सामने आया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कथित तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि सत्ता संरचना और सैन्य प्रभाव को लेकर देश के भीतर राजनीतिक असहमति बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है तो इसका असर ईरान की आंतरिक राजनीति और क्षेत्रीय समीकरणों पर पड़ सकता है।

दक्षिणी लेबनान में इजराइल का अलर्ट

इसी बीच इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सात गांवों के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने की चेतावनी जारी की है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि प्रभावित इलाकों में संभावित सैन्य अभियान को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इससे लेबनान-इजराइल सीमा पर भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सीजफायर पर मंडरा रहे सवाल

विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच लागू सीजफायर लगातार दबाव में है। हालिया घटनाएं दर्शाती हैं कि क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और सुरक्षा चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया की स्थिति वैश्विक कूटनीति और ऊर्जा बाजारों के लिए महत्वपूर्ण बनी रह सकती है।

June 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट