Tuesday, July 21, 2026
Home » Blog » PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

NEET पर संसद में चर्चा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से आधे घंटे तक धक्का-मुक्की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

CG Prime News@दिल्ली. पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है।सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

राहुल से दो दौर की बातचीत

धरना खत्म कराने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे। दोनों ने राहुल गांधी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर दोबारा राहुल गांधी से बात की। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि राहुल गांधी की पहली मांग, NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा, मान ली गई थी। लेकिन बाद में कांग्रेस ने दूसरी मांग भी जोड़ दी, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल थी।

पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की

सरकार की ओर से बातचीत के बावजूद धरना समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के चारों ओर घेरा बना लिया और पुलिस को उनके पास पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अंततः पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी और अन्य नेताओं को उठाकर बस में बैठाया और हिरासत में ले लिया।


PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

PM और गृह मंत्री के इस्तीफे के नारे

धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन काफी गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया था। राहुल गांधी समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पैदल मार्च करते हुए पीएम आवास के पास पहुंचे। मीडिया को इसकी जानकारी तब दी गई जब नेता प्रधानमंत्री आवास से करीब 100 मीटर दूर पहुंच चुके थे।

PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

PM आवास के पास कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वे बिना जवाब दिए बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।” उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे छात्रों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में शामिल हों और भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज न होने दें।

You may also like