CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, July 4, 2026
Breaking
कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की...
नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के...
भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास...
दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से...
दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग...
SR हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में मनाया गया डॉक्टर्स डे
Durg: कुम्हारी में 4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,...
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बाबू 10...
Breaking: दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, जारी...
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 8 मजदूरों की...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
सेंट पीटर्सबर्ग में पत्रकारों से बातचीत करते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।
अंतर्राष्ट्रीयदेशफीचरराष्ट्रीयरूसलेटेस्टवॉशिंगटन

पुतिन बोले मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत-रूस संबंध नहीं होंगे कमजोर

by cgprimenews.com June 5, 2026
written by cgprimenews.com

नई दिल्ली। Putin’s big statement: Putting pressure on Modi is useless, India-Russia relations will not weaken. रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भारत और रूस के दशकों पुराने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत और रूस के बीच मौजूद मजबूत रणनीतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को किसी भी बाहरी दबाव से कमजोर नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ेः कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल

सेंट पीटर्सबर्ग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते सहयोग का रूस के साथ उसके संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली अपनी विदेश नीति स्वतंत्र रूप से तय करती है और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है। दिल्ली पर दबाव डालने के वाशिंगटन के सभी प्रयास पूरी तरह विफल रहेंगे।

भारत पर दबाव बनाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी

पुतिन ने पश्चिमी देशों, विशेषकर अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी सम्मान पर आधारित संबंध हैं, जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं। भारत और Russia के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

भारत रूस के बीच व्यापार पहुंचेगा 100 अरब डॉलर पहुंचेगा

रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र और संतुलित विदेश नीति का पालन कर रहा है। पुतिन ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव डालने का प्रयास पूरी तरह व्यर्थ है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं और भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आने वाले वर्षों में रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

June 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई स्टील प्लांट से कथित कोक चोरी मामले में खुर्सीपार स्थित कोयला भंडारण स्थल पर पुलिस जांच
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में कोक और कोयला चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा

by cgprimenews.com June 5, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई स्टील प्लांट से कोक चोरी का भंडाफोड़, कारोबारी के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

भिलाई। Major network of coke and coal theft exposed in Bhilai. भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से कथित रूप से कोक और कोयले की चोरी कर बाहर बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुर्सीपार क्षेत्र में एक कोयला कारोबारी के भंडारण स्थल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध कोयला जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कोयला बीएसपी के विभिन्न उत्पादन इकाइयों से चोरी कर बाहर निकाला गया था।

यह भी पढ़ेः भिलाई में कोक और कोयला चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा

सूचना के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के समीप स्थित एक कोयला भंडारण स्थल से बड़ी मात्रा में कोयले की बोरियां ट्रकों में लोड की जा रही हैं। सूचना मिलते ही क्राइम शाखा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान परिसर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध कोयला पाया गया, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

ठेका श्रमिकों की भूमिका जांच के दायरे में

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कुछ ठेका श्रमिक प्लांट के विभिन्न हिस्सों से कोक और कोयले को छोटी-छोटी मात्रा में एकत्र कर बोरियों में भरते थे। बाद में इसे साइकिलों के जरिए प्लांट परिसर से बाहर ले जाकर स्थानीय कारोबारियों को बेच दिया जाता था। पुलिस लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायतों पर नजर रखे हुए थी।

दस्तावेजों की जांच में उठे सवाल

कारोबारी से कोयले की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और जीएसटी बिल मांगे गए। प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच के दौरान कई बिंदु संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने कारोबारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित होने को कहा है। साथ ही बीएसपी प्रबंधन से भी जब्त सामग्री की वास्तविकता और स्वामित्व संबंधी जानकारी मांगी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए प्रश्न

मामले के सामने आने के बाद बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं। यदि जांच में यह साबित होता है कि नियमित रूप से कोयला और कोक प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था, तो सुरक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों का खुलासा हो सकता है। इस पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

पुलिस का बयान

एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब्त कोयले की मात्रा लगभग डेढ़ ट्रक के बराबर है। कोयले को तकनीकी परीक्षण और वजन के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

June 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने 12 वीं बोर्ड किया फर्स्ट डिविजन से पास
अन्य

दुर्ग जेल में हत्या की सजा काट रहे बंदी ने 12 वीं बोर्ड किया फर्स्ट डिविजन पास

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. central jail durg lifer prisoner passed class 12 first division कहते हैं कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने की सबसे बड़ी शक्ति है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण केंद्रीय जेल दुर्ग में सामने आया है, जहां आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक बंदी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर नई मिसाल कायम की है।

अशिक्षा से शिक्षा की ओर बढ़ाया कदम

भिलाई के सुपेला क्षेत्र निवासी विमल वर्ष 2018 से हत्या के एक मामले में केंद्रीय जेल दुर्ग में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल में प्रवेश के समय वे अशिक्षित थे, लेकिन शिक्षा के महत्व को समझते हुए उन्होंने पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन और जेल प्रशासन की पहल से संचालित शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने पहली कक्षा से अपनी शिक्षा यात्रा प्रारंभ की।

12वीं में प्रथम श्रेणी, अंग्रेजी में डिस्टिंक्शन

लगातार मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विमल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। विशेष बात यह रही कि उन्होंने अंग्रेजी विषय में डिस्टिंक्शन हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। यह उपलब्धि केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मसुधार और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शिक्षक बनकर समाज को लौटाना चाहते हैं योगदान

बंदी ने अपनी सजा पूरी होने के बाद समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की इच्छा जताई है। उन्होंने शिक्षक बनकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का संकल्प भी व्यक्त किया है। उनका यह लक्ष्य शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाता है।

103 बंदियों ने विभिन्न परीक्षाओं में हासिल की सफलता

जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल दुर्ग में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में महिला और पुरुष बंदियों ने पहली कक्षा से लेकर एमए अंतिम वर्ष तक की परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें कुल 103 बंदी सफल रहे। यह उपलब्धि जेल परिसर में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक माहौल को दर्शाती है।

सुधारात्मक न्याय व्यवस्था का सशक्त उदाहरण

जेल प्रशासन, जेल अधीक्षक, शिक्षकों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से बंदियों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है। विमल की सफलता यह संदेश देती है कि अपराध किसी व्यक्ति की स्थायी पहचान नहीं होता। सही मार्गदर्शन, शिक्षा और अवसर मिलने पर व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। केंद्रीय जेल दुर्ग की यह पहल सुधारात्मक न्याय व्यवस्था की सार्थकता को भी मजबूती प्रदान करती है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Durg: प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स ने मांगा पैसा, दो नर्सों की रोकी दो वेतन वृद्धि
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

Durg: प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स ने मांगा पैसा, दो नर्सों की रोकी दो वेतन वृद्धि

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg: Staff Nurse Demands Money During Delivery; Two Nurses Denied Two Increments दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में मरीज से पैसा मांगने और उपचार लापरवाही बरतने वाली दो नर्सों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी गई है। पहला मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनोदा का है। जहां पदस्थ स्टाफ नर्स अनीता साहू ने प्रसव कार्य के एवज में पैसा लिया। इस मामले को संज्ञान में लेकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

वसूला था मरीज से पैसा

संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने शासकीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर कदाचरण पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित स्टाफ नर्स की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। स्टाफ नर्स के खिलाफ प्रसव कार्य के लिए राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जिला दुर्ग द्वारा जांच कराई गई थी। जिसमें शिकायत सही पाई गई।

संभाग संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई

इसके पश्चात सीएमएचओ दुर्ग ने विगत 2 जून 2026 को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय को संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं (रायपुर संभाग) द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (चार) के तहत तत्काल प्रभाव से अनीता साहू की आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धियों को असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया गया है।

स्टाफ नर्स की जनदर्शन में शिकायत

कलेक्टर अभिजीत सिंह के जनदर्शन में आम जनता की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्यवाही के तहत जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ स्टाफ नर्स मोनिका पटेल को कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा कड़े दंड से दंडित किया गया है। दुर्ग के पचरी पारा की निवासी प्रसूता राखी यादव पति अजय कुमार यादव ने विगत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में स्टाफ नर्स की लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

दो वेतन वृद्धि रोका

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सिंह के निर्देशन में सीएमएचओ जिला दुर्ग द्वारा कराई गई जांच में स्टाफ नर्स दोषी पाई गईं। इस पर कार्यवाही करते हुए विगत 2 जून 2026 को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया। जिसके बाद स्टाफ नर्स मोनिका पटेल की आगामी 2 वार्षिक वेतन वृद्धियों को असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ती (दंड) अधिरोपित किया गया है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबस्तरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोंडागांव.Drunken drama by a doctor at a government hospital in Keshkal, Chhattisgarh  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सरकारी डॉक्टर ने शराब के नशे में ऑन ड्यूटी हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मरीजों की शिकायत पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिस जवानों से ही हाथापाई कर ली। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

भड़क गया डॉक्टर

मिली जानकारी के मुताबिक शराबी डॉक्टर का नाम डॉक्टर शैलेंद्र भोयर है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में पदस्थ है। बुधवार को वसीम मेमन अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर शैलेंद्र से इलाज करने का रिक्वेस्ट किया तो डॉक्टर भड़क गया।

छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा

अस्पताल के अटेंडर से भी किया मिस बिहेव

आरोप है कि वसीम के साथ मिस बिहेव करते हुए मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद अटेंडर ने मामले की जानकारी मीडिया और केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन को फोन पर दी। यह भी आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। वहीं, मीडिया के लोगों से हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा।

बीएमओ के सामने हंसता रहा

इसके अलावा शराबी डॉक्टर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) के साथ बैठकर हंसते नजर आया। अस्पताल में डॉक्टर के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था।

पुलिस से भी उलझा

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर जाने की कोशिश करता नजर आया। इस पूरे मामले में वसीम मेमन थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों को दी जानकारी

इस पूरे मामले पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने कहा कि नोटिस के बावजूद डॉक्टर में कोई सुधार नहीं हुआ। मामले की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस भी जांच कर रही है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
बिहार के अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
अन्य

बिहार के अस्पताल के ICU में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@पटना. Fire breaks out at a hospital in Muzaffarpur Bihar 5 dead. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया। इसकी वजह से आग तेजी से अस्पताल में फैल गई।

CM सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया

CM सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से हादसे पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे। दोनों आज दिल्ली के निकल गए। हालांकि एक घंटे बाद निशांत ने हादसे पर दुख जताया।

मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला

सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कर ली गई है। इसमें गीता देवी, चंचला वर्मा, 57 साल के उदय कुमार, 30 साल के शशांक कुमार और कृष्णनंदन सिंह शामिल हैं।

बिहार के अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बिहार के अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

हॉस्पिटल से कई मरीज गायब

वहीं, हादसे के बाद प्रसाद हॉस्पिटल से कई मरीज गायब बताए जा रहे हैं। इसे लेकर मरीज के परिजन हंगामा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मरीजों को वापस लाया जाए। हालांकि, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि उनका दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हॉस्पिटल के मालिक के खिलाफ एफआईआर

इस हादसे के बाद हॉस्पिटल मालिक डॉक्टर उपेंद्र प्रसाद पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। आईसीयू वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई।

DM बोले- ICU में 15 मरीज थे

मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार ने बताया कि हादसे के समय ICU में 15 मरीज थे। 5 की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को जिले के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पांच अधिकारियों की टीम गठित की है। इस जांच टीम में अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को शामिल किया गया है।

DM ने कहा कि अस्पताल में एडमिट कोई भी मरीज ट्रेसलेस नहीं है। अस्पताल में एडमिट मरीज बृजनंदन राय के बारे में गलत और भ्रामक सूचना प्रचारित हुई थी। लेकिन वे प्रशांत हॉस्पिटल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में यात्री बस से मिला 2 करोड़ का गांजा, ड्राइवर, हेल्पर हिरासत में
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्टसूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में यात्री बस से मिला 2 करोड़ का गांजा, ड्राइवर, हेल्पर हिरासत में

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@सूरजपुर. Ganja Worth 2 Crore Seized from Passenger Bus in Surajpur छत्तीसगढ़ में एक यात्री बस से दो करोड़ का गांजा पकड़ाया है। मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने बस से करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। बस में अवैध गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस बस ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

महिला और पुरुष मौके से फरार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरगुजा पासिंग बस के जरिए झाड़ू की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था। बस में झाड़ू बेचने वाले महिला और पुरुष सवार थे, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में यात्री बस से मिला 2 करोड़ का गांजा, ड्राइवर, हेल्पर हिरासत में

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में यात्री बस से मिला 2 करोड़ का गांजा, ड्राइवर, हेल्पर हिरासत में

युवक ने डायल 112 में दी थी सूचना

शिकायतकर्ता विजय सोनी ने बताया कि वह गाड़ी लेकर सूजरपुर की ओर जा रहा था। कालीघाटी के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे, जिस पर उसने डायल- 112 को सूचना दी और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बस में करीब 15-20 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। विजय से इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि 5 दिन पहले महासमुंद जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने 3 करोड़ का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा था। आरोपी ओडिशा से माजदा वाहन से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

दरअसल, जयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलम कंपनी बस (CG-15-EH-4301) अंबिकापुर से मध्य प्रदेश की जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलफिली के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम नीलम कंपनी की बस नजर आई। पुलिस ने बस रुकवाया।

जैसे ही बस रुकी, उसमें सवार महिला-पुरुष उतरकर भाग निकले। जब पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर तलाश ली तो झाड़ू के आड़ में कपड़ों की गठरियों में गांजा मिला। इसके बाद फौरन जब्ती की कार्रवाई की गई। बस भी जब्त कर थाने में पार्क कराया गया है। पुलिस ड्राइवर-हेल्पर पूछताछ में जुटी हुई है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में 7.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट, 14 लाख अफीम के पौधे भट्ठी में जले

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. durg police destroyed drugs worth 7.88 crore at bhilai steel plant नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई गुरुवार 4 जून 2026 को दुर्ग रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

NDPS प्रकरण में जब्त सामग्री का नष्टीकरण

जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 एवं 18 के अंतर्गत बड़ी मात्रा में अफीम से संबंधित सामग्री जब्त की गई थी। न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मादक पदार्थों को नष्ट करने की अनुमति प्रदान की गई।

भिलाई स्टील प्लांट में हुई कार्रवाई

ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS 3 प्लांट में नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक विजय अग्रवाल तथा आबकारी उपायुक्त शशांक कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पर्यावरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद निर्धारित सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

14.30 लाख अफीम पौधे और 62 टन से अधिक सामग्री जब्त

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में कुल 14 लाख 30 हजार 100 अफीम पौधे, जिनमें जड़, तना, पत्ती, फूल और फल शामिल थे, जब्त किए गए थे। इनका कुल वजन 62,422.2 किलोग्राम था। इसके अलावा 62.540 किलोग्राम अफीम डोडा तथा 572 ग्राम अफीम युक्त मिश्रित डोडा बुक्की भी बरामद की गई थी। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में आम जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

दुर्ग में अफ्रीकी देशों से आए 3 अंतर्राष्ट्रीय यात्री होम आइसोलेशन में, ईबोला के लक्षण नहीं

by Dakshi Sahu Rao June 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Ebola Virus alert Chhattisgarh अफ्रीकी देशों से दुर्ग जिले पहुंचे तीन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को एहतियातन 21 दिनों के होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी यात्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनमें इबोला वायरस संक्रमण का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। यात्रियों की प्रतिदिन सुबह और शाम स्वास्थ्य संबंधी निगरानी की जा रही है।

तीन देशों से पहुंचे यात्री

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल तीन अंतर्राष्ट्रीय यात्री निगरानी में हैं। इनमें एक महिला यात्री 31 मई को कांगो से दुर्ग पहुंची हैं, जबकि दो यात्री 2 जून को भिलाई पहुंचे। इनमें एक यात्री इथियोपिया, दूसरा युगांडा से आया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि तीनों यात्रियों में किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और न ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का कोई इतिहास मिला है। इसी आधार पर उन्हें कम जोखिम वाली श्रेणी में रखते हुए 21 दिनों तक होम आइसोलेशन और स्व-निगरानी की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग रख रहा लगातार नजर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग टीम यात्रियों से नियमित संपर्क बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन टेलीफोन के माध्यम से यात्रियों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य विभाग अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इबोला वायरस को लेकर सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क अथवा उसके शारीरिक द्रवों के माध्यम से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकान, सिरदर्द और गंभीर दस्त शामिल हैं। संक्रमण की पुष्टि के लिए मुख्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच की जाती है।

एयरपोर्ट पर हो रही स्क्रीनिंग

अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर क्लिनिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। जोखिम के स्तर के अनुसार यात्रियों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। दुर्ग पहुंचे तीनों यात्रियों को कम जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है और वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है।

जिला रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय

संभावित स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय है। टीम लगातार निगरानी और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

June 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल
अंतर्राष्ट्रीयक्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Iran Launches Drone Attack on Kuwait Airport; One Indian Citizen Killed अमेरिका-ईरान के बीच हमले एक बार फिर तेज हो गए हैं। इसी बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वहीं इस हमले में 63 लोग घायल हो गए हैं। इनमें ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर है। हमले में भारतीय नागरिक की मौत में कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने शोक जताया है।

कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान

ईरान के ड्रोन हमले से कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद 25 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अमेरिकी सैनिकों पर ड्रोन हमले

इससे पहले अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर फिर ड्रोन हमले किए। हालांकि, सारे हमले नाकाम हो गए।

अमेरीका ने ईरानी ऑयर टैंकरों पर हमले किए

अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप के एक ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे बोत्सवाना के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल से हमला किया। इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास केश्म द्वीप पर स्थित एक ईरानी सैन्य नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया।

ट्रम्प ने लेबनान पर नेतन्याहू को फटकार लगाई

ट्रम्प ने लेबनान में इजराइली हमलों पर नेतन्याहू को फोन पर फटकार लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा- “अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते।”

लेबनान में इजराइली हमले तेज

लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं। नबातियेह समेत कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक हुईं, जबकि हिजबुल्लाह ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

खाड़ी देशों के संगठन ने ईरानी हमलों की निंदा की

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर ईरान की कड़ी आलोचना की है। संगठन ने इन हमलों को कायराना बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। GCC के महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि ईरान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है जो खाड़ी देशों की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के हालिया हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त रुख अपनाना चाहिए।

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
ममता बनर्जी की TMC टूटी, 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को चुना अपना नेता
कोलकातादिल्लीफीचरराजनीतिलेटेस्ट

ममता बनर्जी की TMC टूटी, 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को चुना अपना नेता

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोलकाता.TMC Splits into Two Factions; Rebel MLAs Elect Ritabrata Banerjee as Leader of the Opposition तृणमूल कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में दो धड़ों में बट गई है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में 28 साल के इतिहास में पहली बार विधायकों ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार को TMC के 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र दिया।

नहीं सामने आया ममता बनर्जी का बयान

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी विधानसभा स्पीकर और ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया है। ममता के पास अब 22 विधायकों का समर्थन है। विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 सीटों में से सिर्फ 80 सीटें जीती थीं।

जानिए ऐसे शुरू हुआ विवाद

यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नेता विपक्ष चुनने के प्रस्ताव पर फर्जी साइन का आरोप लगाने के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसी बीच सीनियर लीडर कुणाल घोष ने बताया कि टीएमसी विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।

ममता बनर्जी की TMC टूटी, 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को चुना अपना नेता

ममता बनर्जी की TMC टूटी, 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को चुना अपना नेता

नेता विपक्ष को रूम अलॉट करने का दावा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्पीकर ने टीएमसी के बागी विधायकों की मांग को मंजूरी देते ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता मान लिया है। उन्हें विधानसभा में नेता विपक्ष का रूम भी अलॉट कर दिया गया है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता जबकि अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है।

ममता ने पार्टी कमेटियां भंग कीं

पार्टी के भीतर बगावत के बीच ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य की सभी कमेटियों और फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी अब पूरे संगठन का पुनर्गठन करेगी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

इतिहास खुद को दोहरा रहा है। 2016 के बाद टीएमसी ने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए दबाव और लालच की राजनीति की थी। आज वही टीएमसी खुद टूटने की स्थिति में पहुंच गई है। पहले ममता बनर्जी राजनीतिक दल-बदल की अंपायर-रेफरी थीं, लेकिन अब यह भूमिका बीजेपी निभा रही है।

भाजपा नेता दिलीप घोष

मैंने पहले कहा था चुनाव हारने के बाद पार्टी टूट जाएगी। टीएमसी एक फैमिली पार्टी बन गई थी, इसलिए कई नेता असंतुष्ट थे लेकिन खुलकर सामने नहीं आ पा रहे थे। वंशवादी राजनीति खत्म होनी चाहिए और टीएमसी उसी दिशा में है। भविष्य में पार्टी में सिर्फ ममता और अभिषेक बनर्जी रह जाएंगे।

AJUP नेता हुमायूं कबीर

टीएमसी संकट के लिए ममता बनर्जी की नेतृत्व शैली जिम्मेदार है। 2020 में अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाकर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की गई, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा। चुनाव हारने और सत्ता गंवाने के बाद टीएमसी में टूट होना तय था। विधायकों के अलावा कुछ सांसद भी उनसे नाराज हैं।

 

 

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग में 50 हजार रिश्वत की डिमांड दो SI सस्पेंड, ड्रग्स बेचने वाली महिला ने लगाया आरोप
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में 50 हजार रिश्वत की डिमांड दो SI सस्पेंड, ड्रग्स बेचने वाली महिला ने लगाया आरोप

by Dakshi Sahu Rao June 3, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Demand for 50,000 Bribe in Durg: Two SIs Suspended दुर्ग जिले में मादक पदार्थ बेचने वाली महिला से रिश्वत मांगने के आरोप में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने 2 एसआई को निलंबित कर दिया है। मामला पुरानी भिलाई थाने का है। जहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया और छोडऩे के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी।

बेटी का आरोप दो लाख मांगा था रिश्वत

आरोपी महिला की बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ एसआई देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है।

दुर्ग में 50 हजार रिश्वत की डिमांड दो SI सस्पेंड, ड्रग्स बेचने वाली महिला ने लगाया आरोप

दुर्ग में 50 हजार रिश्वत की डिमांड दो SI सस्पेंड, ड्रग्स बेचने वाली महिला ने लगाया आरोप

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस (क्रमांक 288/2026, NDPS एक्ट) से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया। जो कि विभागीय नियमों के विपरीत होने पर SSP विजय अग्रवाल ने निलंबन की कार्रवाई की।

3 दिन में मांगी गई रिपोर्ट

दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। छावनी नगर पुलिस अधीक्षक को 3 दिन के अंदर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

पैसे पहुंचाने का आरोप

जसबीर ने दावा किया है कि, उसने संबंधित बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है। SI ने बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि, कुछ रकम सीनियर अधिकारियों तक पहुंचानी होगी। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।महिला ने यह भी दावा किया कि जिस मोबाइल फोन के आधार पर उसे बुलाया गया था, उससे संबंधित कागजात और अन्य जानकारी उसके पास मौजूद है।

June 3, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLkZVcU1EUzNZWWNB नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद विस्थापित परिवारों का संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 80 परिवारों के घर हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर 11 घंटे तक धरना दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बीच भारी बारिश में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रभावित परिवारों से मिलने नकटी गांव पहुंचे। पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का दर्द सुना। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा विवाद, विस्थापितों की प्रमुख मांगें क्या हैं और इस मुद्दे पर राजनीति क्यों तेज हो गई है? देखिए CG Prime News की यह विस्तृत और ग्राउंड रिपोर्ट।

#Nakati #NavaRaipur #BulldozerAction #Raipur #Chhattisgarh #TSSinghdeo #BhupeshBaghel #AnujSharma #CGNews #BreakingNews #CGPrimeNews #ViralNews #Protest #Dharna #Rain #Villagers #Rehabilitation #Bulldozer #Politics #Congress #BJP #RaipurNews #NakatiVillage #Justice #Housing #Families #Women #Children #GroundReport #LiveUpdate #ChhattisgarhNews #VidhayakColony #EWSHousing #Humanity #Monsoon #ViralVideo #LatestNews #IndianPolitics #Support #CG #NewsUpdate #HindiNews #Trending #PublicVoice #People #Development #Government #JailBharo #ProtestNews #Exclusive
नकटी बुलडोजर कांड: बारिश में बेघर 85 परिवार | टीएस सिंहदेव पहुंचे, महिलाओं का छलका दर्द |
रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में विस्थापितों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने बंगले के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।
इस आंदोलन में पूर्व सांसद विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी बल तैनात किया और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। इससे पहले विस्थापित ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विवाद 29 जून को हुई बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें करीब 80 मकानों को तोड़ा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#Nakati #Raipur #OPChaudhary #BulldozerAction #Bulldozer #Chhattisgarh #CGNews #RaipurNews #BreakingNews #LatestNews #Protest #NakatiVillage #DisplacedFamilies #VikasUpadhyay #Politics #ChhattisgarhPolitics #CGPrimeNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #Government #Police #ProtestNews #BulldozerPolitics #Congress #BJP #RaipurProtest #CGUpdate #IndiaNews #PoliticalNews #GroundReport #TodayNews #Breaking #NewsUpdate #ChhattisgarhNews #Housing #Rehabilitation #EWS #VillageNews #Trending #IndianPolitics #PoliceAction #PublicProtest #CG #News #YouTubeNews #ViralVideo #Exclusive #Headlines #TopNews
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शनपुलिस से धक्का-मुक्की, फाड़े पोस्टर-बैनर | Raipur News |
दुर्ग जिले के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि विभागीय कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के बदले आरोपी बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं।


#ACB #Durg #Bribery #Corruption #WaterResources #GPF #Trap #Chhattisgarh #BreakingNews #AntiCorruption #ShivKumarThakur #DurgNews #CGNews #GovernmentEmployee #Raid #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #CGPrime #NewsUpdate
GPF के 5 लाख के बदले मांगी 10 हजार रिश्वत! दुर्ग जल संसाधन विभाग का बाबू ACB के ट्रैप में गिरफ्तार |
रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी (सम्मानपुर) गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। दावा किया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कुछ घर भी शामिल हैं।
इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा कि गरीबों का घर उजाड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और पक्के मकान की मांग की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का भरोसा दिया है।
क्या कार्रवाई से पहले पुनर्वास होना चाहिए था? क्या विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बेहतर संतुलन संभव है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


#Raipur #NaktiVillage #BulldozerAction #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #ManaAirport #PMAwas #Rehabilitation #BhupeshBaghel #VishnuDeoSai #AnujSharma #Congress #BJP #GroundReport #Encroachment #ViralNews #HindiNews #CGPrimeNews #LatestNews #Politics #Housing #PoorFamilies #Monsoon #IndiaNews
85 परिवारों पर चला बुलडोजर! PM आवास भी टूटे? विधायक ने ठुकराया सरकारी बंगला | Nakti Village Raipur|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नरधा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामसभा में रखे गए इस प्रस्ताव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर ग्रामीणों ने यह मांग क्यों उठाई, इसके पीछे क्या तर्क दिए गए और इस पूरे मामले पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, जानिए इस विशेष रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।

#Balodabazar #Nardha #GramSabha #LiquorShop #Chhattisgarh #ViralVideo #CGNews #BreakingNews #VillageNews #LocalNews #CGPrimeNews #Trending #Panchayat #NewsUpdate #HindiNews
बलौदाबाजार: ग्रामसभा में ग्रामीणों ने खुद मांगी शराब दुकान! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल | CG News |
बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क पर इतना पानी भर गया कि एक ग्रामीण ने विरोध के अनोखे तरीके के रूप में बीच सड़क पर बैठकर स्नान कर लिया। उसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठा है। आखिर यह मामला कहां का है, सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ CG Prime News पर।


#BreakingNews #RoadIssue #ViralVideo #Rain #Waterlogging #CM #Chhattisgarh #Anshan #Protest #RoadCondition #VillageNews #CGNews #CGPrimeNews #HindiNews #Trending
सड़क बनी तालाब! बीच सड़क पर नहाने लगा ग्रामीण, CM से लगाई गुहार | 3 दिन से आमरण अनशन | CG News |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 6

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 7

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • 10

    Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

    June 15, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • कबीरधाम में किसान पिता-पुत्र की मौत, खेत में झटका तार की चपेट में आए

    July 3, 2026
  • नकटी के विस्थापितों ने घेरा मंत्री ओपी का बंगला, पुलिस के साथ झुमाझटकी, फाड़े बैनर, पोस्टर

    July 3, 2026
  • भिलाई के नेहरू नगर में बुलडोजर एक्शन, हाईटेक हॉस्पिटल के पास 4 अवैध कब्जे ढहाए

    July 3, 2026
  • दुर्ग जिले में 7 और 9 साल की सगी बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी नाबालिग लड़का गिरफ्तार

    July 3, 2026
  • दुर्ग में 1.60 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अंतरराज्यीय 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार

    July 3, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट