Monday, July 27, 2026
Home » Blog » Durg: कुम्हारी में 1000 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

Durg: कुम्हारी में 1000 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास आरोपी अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Durg: कुम्हारी में 1000 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

CG Prime News@दुर्ग. Smuggling of illegal Alprazolam tablets in durg chhattisgarh दुर्ग जिले में अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की तस्करी पर कुम्हारी पुलिस (Kumhari police) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार में नशीली टैबलेट बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुम्हारी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1000 नशीली टैबलेट जब्त किया गया है। रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास आरोपी अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था । तभी आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए नशीली टेबलेट की कीमत चार लाख रुपए आंकी गई है।

सूचना पर पुलिस एक्शन में आई

कुम्हारी थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्रांतर्गत रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-25-0516 के साथ अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री की जानकारी मिली। सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को कार सहित पकड़ा गया। कार की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, कैश और अन्य सामग्री बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS ACT) अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। 27 जुलाई को न्यायालय (durg court) में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. मो. अनवर, उम्र 43 वर्ष, निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (स्थायी पता- ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम)।

जब्त सामग्री

1. 20 पत्ता अल्प्राजोलम टैबलेट (प्रत्येक में 50 नग), कुल 1000 नग, कुल वजन 110 ग्राम (व्यावसायिक मात्रा), अनुमानित मूल्य 4,00,000।
2. एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-25-0516, अनुमानित मूल्य 3,00,000।
3. कैश 1,00,000।
4. एक रियलमी मोबाइल

 

You may also like