Monday, June 22, 2026
Home » Blog » कोलकाता में PM मोदी के रैली के पहले आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, जमकर बवाल

कोलकाता में PM मोदी के रैली के पहले आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, जमकर बवाल

मोदी बोले- बंगाल में घुसपैठियों को कब्जा दिलाया जा रहा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. PM Modi’s Rally in Kolkata पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी है। पुलिस ने बल का प्रयोग कर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा है।

CG PRIME NEWS

कोलकाता में PM मोदी के रैली के पहले आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, जमकर बवाल

बंगाल दौरे पर हैं पीएम मोदी

दरअसल पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उनके साथ मंच पर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि मौजूद रहे। कोलकाता में अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ये निर्मम वाली सरकार का अंत करीब आ गया है।

परिवर्तन के लिए शुभकामनाएं देता हूं

पीएम ने कहा- बंगाल में एक ही चर्चा है कि बदलाव चाहिए पीएम ने कहा कि पूरे बंगाल में एक ही चर्चा है कि बदलाव चाहिए, जब-जब इस भूमि पर चुनौती आई तब तब यहां के लोगों ने सामना किया है। कुछ लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन जब जनता ठान लेती है तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती। इस बार चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बंगाल की आत्मा को बचाने का है। आने वाले परिवर्तन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

CG PRIME NEWS

कोलकाता में PM मोदी के रैली के पहले आपस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, जमकर बवाल

आप हमें आशीर्वाद दीजिए

पीएम बोले- आज मां रो रही, माटी बेची जा रही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों को भरोसा दिलाता हूं कि आप हमें आशीर्वाद दीजिए, अपराधी जेल में होंगे। टीएमसी सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है, ये जानते हैं जिस दिन बंगाल के लोग खुलकर सामने आ गए इनकी विदाई पक्की है। टीएमसी को बचाने वाला कोई नहीं बचा है। इसलिए ये आप लोगों को डरा धमका कर रखना चाहते हैं। माफिया को पालते हैं, कट्टरपंथियों को सरंक्षण देते हैं, घुसपैठियों को बुलाते हैं। टीएमसी मां, माटी मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज मां रो रही हैं, माटी बेची जा रही है मानुष परेशान है।

मोदी बोले- बंगाल में घुसपैठियों को कब्जा दिलाया जा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों की जमीन पर घुसपैठियों को कब्जा दिलाया जा रहा है। बीते दशकों में बंगाल की डेमोग्राफी बदल गई है, हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। ये हिंदुओं को वोटबैंक नहीं समझते, इनसे उनके अपराधी नहीं बढ़ते। इसीलिए SIR का विरोध करते हैं। खुलेआम धमकी दी जा रही है, एक खास कम्यूनिटी वाले मिलकर आप लोगों को खत्म कर देंगे, ऐसी धमकी आपके मुंह से शोभा नहीं देती। वो कौन लोग हैं जो इनके इशारे पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे।

TMC के मंत्री ने भाजपा को कहा हत्यारी

पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। मंत्री पंजा का यहीं पर घर है।

 

You may also like