Monday, June 15, 2026
Home » Blog » रायपुर में कारोबारी से 1 लाख की लूट, थार सवार बदमाशों ने छीना पैसों से भरा बैग

रायपुर में कारोबारी से 1 लाख की लूट, थार सवार बदमाशों ने छीना पैसों से भरा बैग

घटना में जफर के हाथ और सीने में चोटें आई हैं।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Businessman Robbed of 1 Lakh in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थार सवार तीन बदमाशों ने एक कारोबारी के साथ मारपीट कर उससे 1 लाख रुपए लूट लिए। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की सोमवार की है। लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीडि़त कारोबारी का नाम जफर इकबाल बताया है।

पुलिस टीम हुई एक्टिव

घटना की जानकारी होने पर आमानाका और एसीसीयू की टीम ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने पीडि़त का बयान भी पूरे मामले में लिया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस का दावा है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुम्हारी जा रहे थे कारोबारी

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरी के ताज नगर मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं। उनकी दुकान मोवा में है। 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे वे अपनी बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उन्हें अपने दोस्त को 1.50 लाख रुपए देने थे, जो उन्होंने एक काले बैग में रखे थे।

चंदनडीह के पास पुल पर जाम लगने के कारण वे नीचे के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके, तभी करीब 3 बजे एक काले रंग की थार (CG-07-CS-7739) में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक नीचे उतरा और जफर का बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बैग गाड़ी में डाल दिया।

कारोबारी को आई चोट

कुछ देर बाद आरोपियों ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन उसमें केवल 50 हजार रुपए ही थे। बाकी 1 लाख रुपए बदमाश लूटकर फरार हो गए। जफर ने उनका पीछा करते हुए परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां से भी भाग निकले। घटना में जफर के हाथ और सीने में चोटें आई हैं।


You may also like