Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » Big Breaking: रायपुर के स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Big Breaking: रायपुर के स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Major accident at Raipur steel factory; 6 workers killed, 2 criticalछत्तीसगढ़ के रायपुर की एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 6 अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र का है। घायलों को इलाज के लिए पंडरी स्थित जिला अस्पताल लाया गया है।

सभी मृतकों का शव लाया गया जिला अस्पताल

स्टील फैक्ट्री में घायल कर्मचारियों को रायपुर जिला अस्पताल लाया गया है। कर्मचारियों की बॉडी बुरी तरह से झुलस गई है। हड्डियां नजर आ रही हैं। जिला अस्पताल में सभी 6 मृत कर्मचारियों के शव लाए गए हैं। डेडबॉडी बुरी तरह से झुलसी हुई दिख रही है। फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 6 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।

जारी है रेस्क्यू अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

You may also like