संदिग्धों की गिरफ्तारी और अवैध सामग्री जब्त
लखनपुर. सरगुजा पुलिस द्वारा कोयले की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना लखनपुर पुलिस ने अमेरा खदान में संदिग्ध रूप से प्रवेश करने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 06 दोपहिया वाहन एवं 10 बोरा कोयला जब्त किया। कुल अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार, आज सुबह अनावेदकगण खदान में संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए। खदान प्रबंधन द्वारा पूछताछ करने पर वे पुलिस उपस्थिति में ही विवाद करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बार-बार संज्ञेय अपराध करने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी नंदलाल, गुलाब राजवाडे-, संजय यादव, तेजू राजवाडे, सतेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, महेश्वर राम के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम और सक्रियता
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, सुरजीत कोरी, आरक्षक राकेश एक्का, दाराठ राजवाड़े, जितेंद्र सांडिल्य, पैमाशी राम, श्याम सुन्दर और जगेश्वर बघेल सक्रिय भूमिका निभाई।
