CG Prime News@बिलासपुर. Bilaspur SSP Suspends ratanpur thana ASI स्वास्थ्य मंत्री के करीबी कार्यकर्ता को थप्पड़ जडऩा एएसआई (ASI) को भारी पड़ गया। कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बिलासपुर एसएसपी (SSP) रजनेश सिंह ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एएसआई के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया गया है। पूरा मामला रतनपुर पुलिस थाना का है।
कान पड़ गया सुन्न
मिली जानकारी के अनुसार विनोद जायसवाल अपने पुराने केस की जानकारी लेने रतनपुर थाना पहुंचे थे। यहां एएसआई उसे थप्पड़ जड़ दिया एएसआई दिनेश तिवारी ने पीडि़त से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीडि़त ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है।
एसएसपी से मामले की शिकायत
इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पीडि़त खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है।
यह है पूरा मामला
रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर एएसआई नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी।
ASI ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए
विनोद जायसवाल का आरोप है कि एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान एएसआई ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप हैं।
