CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
दुर्ग जिले में इन्हें मिली जिम्मेदारी
दुर्ग जिले के भिलाई में मनोज तिवारी को संयोजक, प्रेमानंद गिरी सह संयोजक, रामानुज प्रसाद सह संयोजक, हेमंत बेहरा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुर्ग में दिनेश मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। दीपक सिन्हा और भागवत बुंदेल को सह-संयोजक बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं को दिया गया स्थान
जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जबकि संभाग स्तर पर भी प्रभारी तय किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का भी गठन किया गया है। जिसमें कई कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि, इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। झुग्गी-झोपड़ी इलाके में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
बीजेपी के प्रदेश संगठन के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों, मजदूर वर्ग और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के मुद्दों को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है। नए पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
