Home » Blog » अवैध गैस सिलेंडर मामले में आरोपी गिरफ्तार

अवैध गैस सिलेंडर मामले में आरोपी गिरफ्तार

खमतराई पुलिस की कार्रवाई, 16 घरेलू सिलेंडर जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
पुलिस द्वारा जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडर

रायपुर. अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा कर रखा है।

16 सिलेंडर जब्त, दस्तावेज नहीं मिले

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी संजय साव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹64,000 बताई गई है, जब्त किए गए।

बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जब्त गैस सिलेंडरों के संबंध में आगे की जांच के लिए खाद्य विभाग को भी सूचना भेजी जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


You may also like