Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » 72 हजार की ठगी, कम्पनी का टावर लगाने की लालच में फंसा किसान

72 हजार की ठगी, कम्पनी का टावर लगाने की लालच में फंसा किसान

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News/भिलाई. बहेलिया आता है जाल फैलाता है, जाल में फंसना नही चाहिए। बचपन में पढ़े इस मुहावरे का सार्थक होता देखने को मिला ग्राम खैरझिटी में। एक किसान को टावर लगाने के नाम पर ठगों ने 72 हजार 260 रुपए चपत लगा दी। आरोपियों ने एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताकर 10 वर्ष में १५ लाख देने की बात कही। इसके अलावा हर महीने 15 हजार रुपए देने का जाल बुना। जिसमें किसान को शिकार बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बरुण सिंह, स्नेहापाल, बीना साव, आसीमा राय के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

धमधा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खैरझिटी निवासी केवल वर्मा पिता डिलेश्वर वर्मा (36 वर्ष) ने शिकायत की। डेढ माह पहले अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर फ ोन किया। मैं बरुण सिंह बोल रहा। एयरटेल कंपनी का अधिकारी हूं। टावर लगाने के लिए 1 हजार स्क्वायर फि ट जमीन चाहिए। 10 वर्ष के लिए 15 लाख रुपए का एग्रीमेंट होगा। 15 हजार रुपए हर महीने किराया मिलेगा। इसका डाक्यूमेंट तैयार करने के लिए 10 हजार रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किया। इसी तरह बरुण सिंह के खाते में 42 हजार 860, असीमा राय के खाता में 17 हजार 200 और राजेश सिन्हा के खाता में 12 हजार 200 रूपए ट्रांसफर कर दिया। डेढ़ माह बीत गए, लेकिन टावर अभी तक नहीं लगाया। जब फोन करने पर मोबाइल उठाना बंद कर दिया। तब एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया।

You may also like