Thursday, July 23, 2026
Home » Blog » संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET पेपर लीक पर हंगामा, दोनों सदन स्थगित

संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET पेपर लीक पर हंगामा, दोनों सदन स्थगित

राहुल गांधी के धरने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में तीखी नारेबाजी, लोकसभा शुक्रवार और राज्यसभा 24 जुलाई तक स्थगित

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET पेपर लीक पर हंगामे से दोनों सदन स्थगित

CG Prime News@दिल्ली. NDA-Opposition protest NEET paper leak संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

संसद परिसर में नारेबाजी

विपक्ष NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था। दूसरी ओर NDA सांसद 21 जुलाई को पीएम आवास (PM Awas) के बाहर राहुल गांधी के धरने का विरोध कर रहे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे संसद परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा NDA सांसदों के काफी करीब पहुंच गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर उन्हें रोकना पड़ा।

संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET पेपर लीक पर हंगामे से दोनों सदन स्थगित

संसद के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET पेपर लीक पर हंगामे से दोनों सदन स्थगित


लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा

संसद के भीतर भी हंगामा जारी रहा। भारी शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर फिर हंगामा हुआ, जिसके बाद लोकसभा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में भी लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही पहले 3 बजे तक और फिर 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सिब्बल और नड्डा के बीच आरोप-प्रत्यारोप

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे और बाद में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया, उनके खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट और CBI जांच क्यों नहीं हो रही। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है और वह सदन में चर्चा नहीं होने देना चाहता।

सरकार ने चर्चा के लिए जताई तैयारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार लोकसभा और राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर विपक्ष जिस तरीके से, जिस तारीख को और जितनी देर चाहे, चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से चर्चा की तारीख तय करने की अपील की।

You may also like