Friday, June 19, 2026
Home » Blog » ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर 25 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार

ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर 25 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार

दो महिलाओं को ज्यादा लाभ का झांसा दिखाकर की धोखाधड़ी, जामुल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर 25 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Husband and wife arrested for 25 lakh fraud under the pretext of investment in bhilai दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का लाभ दिखाकर दो महिलाओं से 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर धोखाधड़ी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने 15 लाख रुपए के सोने के आभूषण को अपने नाम पर गिरवी रखकर रकम भी उधार ले लिया था। पीडि़त महिलाओं की शिकायत के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

फाइनेंशियल कंसलटेंट बताकर कराया निवेश

पीडि़त महिला फातिमा अहमद उर्फ स्वाती ने जामुल थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह द्वारा स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित कराने का प्रलोभन दिया गया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर लगभग 25 लाख रुपये प्राप्त किए। पीडि़ता की सहेली रजनी बारसकर के सोने के आभूषण प्राप्त कर उन्हें अपने नाम से IIFL Gold Finance पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर लगभग 15 लाख रुपये प्राप्त किए।

शिकायत के बाद फरार हो गए थे आरोपी

धोखाधड़ी किए जाने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 345/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी पवन हरिहर सिंह और पिंकी सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. पवन हरिहर सिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग।
2. पिंकी सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेज एवं अभिलेख।
2. गिरवी रखे गए सोने के आभूषण संबंधी दस्तावेज।

 


You may also like