Home » Blog » मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज करने की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा- सच्चाई की जीत हुई।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

CG Prime News@भोपाल. Congress Rajya Sabha candidate Meenakshi Natarajan’s nomination rejected in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। पर्यवेक्षक ने कांग्रेस प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर आज शाम तक जवाब मांगा था। मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज करने की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा- सच्चाई की जीत हुई।

कोर्ट में लंबित मामले को छिपाया

दरअसल बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर ने ये फैसला लिया है। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था।

बनी हंगामे की स्थिति

नामांकन की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है।नारेबाजी और शोर शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की। इस पर उनकी पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई।

विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही है। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिली। शाम करीब साढ़े 6 बजे विमान ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी। इसमें 38 विधायकों के साथ 75 लोग हैं। बाकी 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से निकलेंगे।


You may also like