Wednesday, May 27, 2026
Home » Blog » हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को छोडऩे मांगा 10 हजार रिश्वत, बोला-5 हजार में थोड़ी न छोड़ूगा

हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को छोडऩे मांगा 10 हजार रिश्वत, बोला-5 हजार में थोड़ी न छोड़ूगा

एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवत्र्य को सस्पेंड कर दिया है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को छोडऩे मांगा 10 हजार रिश्वत, बोला-5 हजार में थोड़ी न छोड़ूगा

CG Prime News@बिलासपुर.Video of Police Head Constable Demanding Bribe Goes Viral in Bilaspur बिलासपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने तीन आरोपियों को छोडऩे के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर एसएसपी ने किया सस्पेंड

पैसे मांगने का जो वीडियो सामने आया है उसमे हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि ‘तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो। वीडियो 2 महीने पुराना है, अब वायरल हुआ तो एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवत्र्य को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी

जानकारी के मुताबिक, रिश्वत मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था। उसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबलने आरोपियों को पकड़कर थाने में बैठाया और फिर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की। बता दें कि मारपीट जैसे जमानती मामलों में नियम के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है। इसके बावजूद इस मामले में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया गया और उनसे पैसे मांगे गए। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि उसने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे। एसएसपी ने सस्पेंड कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।

एसआई ने लिया था रिश्वत

कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है।

You may also like