CG Prime News@कोरबा.Husband Murders Wife in Korba Accused Arrested छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपने ही पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। यह पूरा मामला जिले के जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है।
आरोपी सालिक राम यादव गिरफ्तार
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसके शरीर पर खून के निशान कैसे हैं। तो उसने बताया कि ये मेरी पत्नी के खून हैं, जिससे मैं प्यार करता था। उसने बताया पत्नी को मारने के बाद बोरी में उसके सिर को लेकर बालको थाने जाने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी करती थी पति केकैरेक्टर पर शक
आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी उसके कैरेक्टर पर शक करती थी। इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के समय भी दोनों ने शराब पी थी। चरित्र शंका को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी का गला काट दिया।
इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। फिर कटे हुए सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं।
दो बच्चे थे घर में मौजूद
बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था।
पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया।
