Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » रायगढ़ में नकली सिगरेट कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 61 हजार का माल जब्त

रायगढ़ में नकली सिगरेट कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 61 हजार का माल जब्त

ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन के तहत मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
रायगढ़ पुलिस द्वारा नकली सिगरेट जब्ती की छापेमारी और बरामद सामग्री का दृश्य

CG PRIME NEWS @RAIGARH Major crackdown on counterfeit cigarette trade in Raigarh: Goods worth 61,000 seized

रायगढ़ पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी पक्की खोली स्थित “महादेव पान मसाला” सेंटर और उसके गोदाम में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने असली ब्रांड जैसे गोल्ड फ्लेक, गोल्ड विमल, व्हाइट फ्लेक्स और अन्य नामों से मिलते-जुलते नकली सिगरेट पैकेटों का बड़ा स्टॉक बरामद किया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 61,310 रुपये बताई जा रही है।

READ MORE –सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन,आपातकालीन बचाव का दिया प्रशिक्षण

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने दुकान संचालक लक्ष्मण दास जय सिंह (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 और कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You may also like