Sunday, May 17, 2026
Home » Blog » Bhilai: सुसाइड केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, युवक ने मरने से पहले ठहराया था मौत का जिम्मेदार

Bhilai: सुसाइड केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, युवक ने मरने से पहले ठहराया था मौत का जिम्मेदार

जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग Bhilai: Congress Leader Arrested in Suicide Case जिले में युवक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके ने आत्महत्या की थी। मृतक ने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता और महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। दोनों के ऊपर जुआ खिलाने का भी आरोपी लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में नामजद कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताडि़त

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिससे घटना की असली वजह सामने आई। जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राजू पाल भेजे गए जेल

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी महिला की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

कांग्रेस नेता राजू पाल भेजे गए जेल

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी महिला की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

जांच के बाद दर्ज हुई FIR

पुलिस के मुताबिक, मोहन ने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा था कि वह आरोपियों की प्रताड़ना से बुरी तरह टूट चुका था। बार-बार पैसों का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के कारण उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सुसाइड नोट में लिखी बातों और गवाहों के बयानों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

You may also like