Friday, May 15, 2026
Home » Blog » चाकू की नोक पर लूट, घंटों में आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर लूट, घंटों में आरोपी गिरफ्तार

नूतन चौक में युवक से ₹50 हजार की लूट, आरोपी से ₹7400 और धारदार चाकू बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
सरकंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद चाकू व नकदी की तस्वीर

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 24 मार्च की सुबह नूतन चौक के पास एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए गए। प्रार्थी हेमंत यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उसकी जेब में रखे पैसों को देखा और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर आरोपी अतुल यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7400 रुपये नकद और एक स्प्रिंगदार धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि लूट की बाकी रकम वह खर्च कर चुका है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

You may also like