Friday, March 20, 2026
Home » Blog » भिलाई ITI में जॉब फेयर 24 मार्च को, 36 पदों पर होगी भर्ती

भिलाई ITI में जॉब फेयर 24 मार्च को, 36 पदों पर होगी भर्ती

जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 अप्रैल को

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Job Fair at Bhilai ITI on March 24; Recruitment for 36 Positions  आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई द्वारा 24 मार्च को एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जीई रोड पावर हाउस परिसर में होगा। जिसमें विभिन्न कंपनियां आईटीआई, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की भर्ती करेंगी।

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और रिज्यूम लेकर उपस्थित होना होगा।

36 पदों पर भर्ती की जाएगी

इस जॉब फेयर में कई उद्योग/प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। कर्टेल लाईफ साईंस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर भर्ती की जाएगी। जॉब लोकेशन अकोला दुर्ग रहेगी। वहीं सत्या ट्रकिंग प्रा.लि. द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर के कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों की जॉब लोकेशन रायपुर निर्धारित की गई है। इसके अलावा रैंडस्टैण्ड इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों में भी भर्ती का अवसर मिलेगा।

जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 अप्रैल को

दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल को क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे 5 अपै्रल 2026 के पूर्व रिक्त पदों की जानकारी छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित कर सकते हैं।

छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियां प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर Óरोजगार मेला हेतु पंजीयनÓ कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोक्ता का जी.एस.टी. क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।

You may also like