CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में नेवई थाना पुलिस ने 3.3554 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा था। जिसे पुलिस ने दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 1,75,000 रुपए आंकी गई है।
अवैध रूप से बेच रहा था गांजा
नेवई थाना पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिसाली सेक्टर भिलाई स्थित ब्लॉक क्रमांक 298 एल के सामने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए रखा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी कविराज लीमा, उम्र 45 वर्ष को मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 20(b) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक रवि कुमार बिसाई, आरक्षक विजय कुर्रे एवं एसीसीयू टीम भिलाई का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
