CG Prime News@दुर्ग. Afeem cultivation in Durg district जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती से हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश संयोजक राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा विनायक ताम्रकार के ऊपर पार्टी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा है। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है।
बड़े पैमाने पर अफीम की खेती
बता दे दुर्ग जिला के ग्राम समोदा में लगभग 9.30 एकड़ खेत में अफीम की खेती छिपकर की जा रही थी। चारों ओर बाउंड्री वॉल और गेट लगाया गया था। इतना ही नहीं खेत की सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे। ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे पर सरपंच की सक्रियता से अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हो गया। सूचना मिलते ही शुक्रवार को दुर्ग पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की। जिसके बाद अफीम की अवैध खेती से पर्दा उठा।
ग्रामीणों का दावा 4 साल से अफीम की खेती
प्राथमिक जांच के अनुसार 3 दिन पहले ही अफीम के फल को कंटेनर के जरिए कहीं और भेज दिया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि यहां पिछले 4 वर्षों से अफीम की खेती हो रही थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह के अलावा पटवारी, RI और जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी अफीम की खेत पर पहुंचे थे।
जमीन बहन के नाम
जांच सामने आया है कि अफीम की खेती को विनायक ताम्रकार और उसके भाई बृजेश ताम्रकार विमल संचालित कर रहे थे। जांच में जमीन प्रीति बाला और मधुमती ताम्रकार के नाम पर पंजीकृत मिली है। विनायक ने पुलिस को बताया कि यह जमीन उसकी बहनों के नाम पर है। फिलहाल पुलिस जमीन के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
