Wednesday, February 25, 2026
Home » Blog » Durg: मेकनिकल इंजीनियर ने बनाया इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह, 31 गाड़ी जब्त

Durg: मेकनिकल इंजीनियर ने बनाया इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह, 31 गाड़ी जब्त

BSP मुख्य गेट में पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों को बनाया निशाना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. State-level two-wheeler theft gang busted in Durg district दुर्ग जिले की भट्टी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की 31 वाहन जब्त किया गया है। आरोपियों ने 31 से ज्यादा दोपहिया गाडिय़ां चुराई थी। आरोपी भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य गेट की पार्किंग और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में घूमकर-घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

बीएसपी मुख्य गेट में पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों को बनाया निशाना

भट्टी थाना पुलिस ने बताया कि भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में साल 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थीं। विशेष रूप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग, भिलाई-भट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जाता था। थाना भिलाई नगर में पंजीबद्ध प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

चोरी की गाडिय़ों को जशपुर में खपाते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुनकुरी (जिला जशपुर) क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से खपाता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम और एम. राम सेवक पुजारी, अन्य सहयोगियों के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी।

cg prime news

दुर्ग जिले में राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 वाहन बरामद

मुख्य आरोपी ई. पापा राव द्वारा भोपाल से मेकनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया है। आरोपी प्राय: होंडा साइन और लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को लक्ष्य बनाता था। विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन, अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाडिय़ां, छावनी थाना क्षेत्र की 3 गाडिय़ां, रायपुर क्षेत्र की 2 गाडिय़ां, 3 ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं पाए गए। प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303(2)बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी जारी है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर
2. मनोज राम, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर
3. राम सेवक प्रजापति उफऱ् रवि पद्य, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा पार्किंग स्थल पर सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वाहन चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like