Home » Blog » कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित कार्यों की समीक्षा

‘कर्मयोगी भारत’ पोर्टल पर पंजीयन और जिले के निर्माण व विकास कार्यों की समयबद्ध पूर्णता पर जोर

by cgprimenews.com
0 comments
धमधा ब्लॉक में सीसी रोड और हाट बाजार निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि।

कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिले में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों में लंबित कार्यों और प्रकरणों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य और लंबित योजनाओं को आगामी माह तक पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी किया जाए।

कर्मयोगी भारत’ पोर्टल पर पंजीयन

बैठक में डिप्टी कलेक्टर मनीष देव साहू ने बताया कि भारत सरकार ने ‘कर्मयोगी भारत’ नामक वेबसाइट लांच की है। इसमें सभी शासकीय सेवकों का पंजीयन अनिवार्य है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक सभी नियमित सेवकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। संविदा एवं अन्य माध्यम से भर्ती कर्मचारियों का पंजीयन इसमें शामिल नहीं होगा। पोर्टल में 25 हजार से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिसूचित हैं, जिनमें सेवक अपनी रुचि अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

निर्माण कार्यों और योजनाओं में तेजी

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला निर्माण समिति एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत लंबित निर्माण कार्य अगले माह तक पूर्ण किए जाएं। आंगनबाड़ी भवन और पीडीएस केंद्र भवनों के पुराने प्रकरण शीघ्र पूरा कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। इसके अलावा, लंबी अवधि से अपूर्ण कामों को निरस्त करने का निर्णय जिला पंचायत के सीईओ को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।

जनगणना-2026 और विकास योजनाओं पर निर्देश

कलेक्टर ने जनगणना-2026 के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। साथ ही नीद नेल्ला नार योजना, सामाजिक अंकेक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, ए.एस. पैकरा सहित सभी अनुभागीय और अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like