Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे 3 CRPF जवान सहित 4 लोगों की मौत

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे 3 CRPF जवान सहित 4 लोगों की मौत

कोबरा 201 बटालियन में तैनात थे जवान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@धमतरी. Three CRPF jawans killed in Dhamtari road accident छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में तीन CRPF जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कोबरा 201 बटालियन में तैनात तीनों जवान होली की छुट्टी लेकर बस्तर से निकले थे। इसी बीच मंगलवार को धमतरी बाइपास में उनकी तेज कार, सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार तीनों सीआरएफ जवान और कार चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

cg prime news

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, छुट्टी पर घर जा रहे 3 CRPF जवान सहित 4 लोगों की मौत

कोबरा 201 बटालियन में तैनात थे जवान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 जवान और 1 ड्राइवर की मौत हो गई। एक अन्य जवान घायल हुआ है। चारों जवान कोबरा बटालियन 201 बस्तर में तैनात थे। वे झारखंड, यूपी राजस्थान के रहने वाले थे।

इन जवानों की हुई मौत

1. मुकेश कुमार हेड कंस्टेबल, रांची झारखण्ड
2. उमेन्द्र सिंह स्ढ्ढ, झुनझुनू राजस्थान
3. राजकुमार गौड़, कांस्टेबल, बलिया उत्तरप्रदेश
4. हिरा लाल नागर, ड्राइवर, रीवा मध्यप्रदेश।

कार की उड़ गई छत

मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि जिस कार में जवान सवार थे उसकी छत उड़ गई। चारों एयरबैग खुल गए। मौके पर ही 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां ड्राइवर और एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल अभिमान राय की हालत देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

You may also like