Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Durg: महिला ने पति के साथ मिलकर चुराए घर से सोने-चांदी के जेवर, पहुंची जेल

Durg: महिला ने पति के साथ मिलकर चुराए घर से सोने-चांदी के जेवर, पहुंची जेल

पुलिस ने संदेह के आधार पर लिया था हिरासत में

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. A woman stole jewelry worth 3,42,600 rupees in Durg दुर्ग शहर की मोहन नगर थाना पुलिस ने सूने घर में चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 3,42,600 रुपए के सोने-चांदी के जेवर और कैश जब्त किया गया है। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।

मकान का ताला तोड़कर चुराए गहने

मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि दिनांक 12 जनवरी से 17.01.2026 के बीच एक बंद मकान में चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि चोरी की गई है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

cg prime news

दुर्ग महिला ने पति के साथ मिलकर चुराए घर से सोने-चांदी के जेवर, अब पहुंची जेल

पुलिस ने संदेह के आधार पर लिया था हिरासत में

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी महिला जागेश्वरी मार्कण्डे, उम्र 26 वर्ष, निवासी नवापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि कुल अनुमानित कीमत 3,42,600 रुपए बरामद किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने की लोगों से अपील

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सक्रिय, सतर्क एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घरों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like