Home » Blog » दुर्ग में 22 बैंक खातों से 10,67,665 रुपए की साइबर धोखाधड़ी, 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में 22 बैंक खातों से 10,67,665 रुपए की साइबर धोखाधड़ी, 16 आरोपी गिरफ्तार

समन्वय पोर्टल से मिली सूचना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Mule account cyber fraud in durg district  दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए 10,67,665 रुपए की साइबर ठगी ( cyber fraud in durg ) का खुलासा किया है। मंगलवार को मोहन नगर थाना पुलिस ने इस मामले 16 अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 22 बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। इस गु्रप के अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

समन्वय पोर्टल से मिली सूचना

मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के अंतर्गत “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन-देन के लिए किया गया था।

साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए खाते

विवेचना के दौरान इन बैंक खातों के माध्यम से कुल 10,67,665 रुपए की राशि का साइबर अपराध से प्राप्त होना प्रमाणित पाया गया। खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए। जिनका उपयोग विभिन्न प्रकरणों में ठगी की राशि के स्थानांतरण हेतु किया गया।

विवेचना जारी

प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी और विवेचना जारी है। इस कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों और एसीसीयू के अधिकारी द्वारा तकनीकी विश्लेषण, समन्वय और त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका
2. रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई
3. निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग
4. मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला
5. राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला
6. पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
7. अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
8. शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
9. राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग
10. राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
11. उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
12. दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग
13. बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई
14. रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग
15. राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग
16. राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी अथवा मोबाइल बैंकिंग विवरण किसी भी व्यक्ति को न दें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल रिपोर्ट साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like