थाना डोंगरगांव में वार्षिक निरीक्षण
डोंगरगांव | दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में पदस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा तथा आवश्यक समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए।
थाना परिसर और रिकॉर्ड का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाना भवन और परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव और अभिलेख संधारण की स्थिति को देखा। समस्त रजिस्टरों को अद्यतन रखने, प्रकरणों का सही अभिलेख और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
लंबित अपराधों की समीक्षा और शीघ्र निराकरण
निरीक्षण के दौरान विवेचकों के पास लंबित अपराध, मर्ग और शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया ने शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक रिपोर्ट पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने पर जोर दिया गया।
असूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश
बीट अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को अधिक से अधिक विश्वसनीय मुखबिर विकसित करने और आसूचना तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी को चोरी के प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।
निरीक्षण में शामिल अधिकारी
निरीक्षण के दौरान अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव मंजूलता बाज और थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर उपस्थित रहे।
